PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

19 साल की लड़की के साथ दरिंदगी की सारी हदें की पार, पहले आंखों में घुसाया पेंचकस फिर ब्लेड से काटी गर्दन, फैली सनसनी,

Telangana Vikarabad District Teen Stabbed Screwdriver Throat slit blade big Crime News

PTB Crime न्यूज़ तेलंगाना : तेलंगाना में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। तेलंगाना के विकाराबाद जिले में एक 19 साल की लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। कुछ अज्ञात बदमाशों ने पहले लड़की की आंखों में पेंचकस घुसा दिया और उसके बाद गले को ब्लेड से काट दिया. पुलिस को लड़की का शव तालाब से बरामद हुआ है।

यह पूरा मामला तेलंगाना के विकाराबाद के कालापुर गांव का है। मृतक की पहचान जुट्टू सिरिशा के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक, जुट्टू सिरिशा 10 जून की रात 11 बजे घर से निकली थी। बाद में स्थानीय लोगों ने तालाब में बच्ची का खून से लथपथ शव देखा और पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी। मामले की आगे की जांच चल रही है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस के सामने आया कि महिला की आंखों पर गंभीर चोट के अलावा उसका गला कटा हुआ है और हाथ पर भी चोट के निशान हैं। जानकारी के मुताबिक, 19 साल की लड़की अस्पताल में काम करती थी और 10 जून यानी शनिवार की देर रात वो घर से बिना बताए निकली थी। जब उसके पिता ने लड़की को ढूंढना शुरू किया तो वो नहीं मिली, जिसके बाद स्थानीय लोगों को लड़की का शव मिला और उन्होंने पुलिस को इसके बारे में सूचना दी।

स्थानीय लोगों से शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने 19 साल की लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे की असल वजह क्या है और किन अज्ञात लोगों ने लड़की की इतनी बेरहमी से हत्या की।

Latest News