.
thackeray family gets first mla aditya wins by 70000 votes Mumbai Maharashtra
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ मुंबई : शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे वर्ली विधानसभा सीट से अपने प्रतिद्वंद्वी राकांपा के सुरेश माने पर को 70,000 से अधिक मतों से हराया / पहली बार परिवार का कोई सदस्य चुनाव मैदान में उतरा है / इसके साथ ही ठाकरे परिवार का पहला सदस्य विधायक भी बन गया है / मुंबई की इस सीट को शिवसेना का गढ़ माना जाता है / पार्टी ने आदित्य को इसी सीट से अपना उम्मीदवार बनाने का फैसला किया था /
..
विधानसभा चुनाव में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने के पूरे आसार हैं / दूसरी तरफ, कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस का गठजोड़ लगातार दूसरी बार सत्ता से दूर रही / ठाकरे परिवार के इतिहास में पहली बार चुनावी जंग में उतरे शिवसेना की युवा शाखा युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे अपने दादा, पिता और चाचा की तरह ही कला में रुचि रखते हैं /
..
शिवसेना की 1966 में स्थापना करने वाले उनके दादा बाल ठाकरे कार्टूनिस्ट थे, यह गुण आदित्य के चाचा राज ठाकरे में भी है जो महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष हैं /
..
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे भी एक पेशेवर फोटोग्राफर हैं। फोटोग्राफी की कला में आदित्य भी गंभीर रुचि रखते हैं / दक्षिणी मुंबई के वर्ली से शिवसेना के प्रत्याशी आदित्य (29), अपने परिवार के पहले व्यक्ति हैं जो चुनाव लड़ रहे हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
thackeray family gets first mla aditya wins by 70000 votes Mumbai Maharashtra






































