PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

लायलपुर खालसा कॉलेज में लाल जोड़े और हाथों में लाल चूड़ा पहने परीक्षा देने पहुंची दुल्हन,

The bride arrived at Lyallpur Khalsa College wearing a red couple and red bangle in her hands

.
.

The bride arrived at Lyallpur Khalsa College wearing a red couple and red bangle in her hands

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB “शिक्षा” न्यूज़ जालंधर : सोमवार को दुल्हन बनी एक स्टूडेंट 16 श्रृंगार और लाल जोड़े में लायलपुर खालसा कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची / मेहंदी लगे हाथों में कलम लिए ये दुल्हन परीक्षा के प्रश्नों के उत्तर लिख एक मिसाल कायम कर रही थी /

.
.

जानकारी अनुसार गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी का एमए हिस्ट्री कक्षा के सेमेस्टर थर्ड का वल्र्ड हिस्ट्री का पेपर कुछ दिनों पहले स्थगित हो गया था, जोकि आज दिन सोमवार को हुआ / पेपर का टाइम सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक का था / ऐसे में दुल्हन बनी स्टूडेंट मनप्रती कौर ने पहले सुबह पेपर दिया और फिर उसके बाद उसकी शादी हुई /

.
.

दुल्हन प्राइवेट तौर पर एमए हिस्ट्री कर रही है और इसलिए उसके पेपर का प्राइवेट सेंटर लायलपुर खालसा कॉलेज में बना हुआ था / ऐसे में दुल्हन बनी स्टूडेंट मनप्रीत कौर ने अपना फाइनल पेपर छोड़ा नहीं, बल्कि सूरज की पहली किरण निकलने के साथ ही लाल जोड़े में तैयार होकर परीक्षा केन्द्र में पेपर देने पहुंच गई / लाल जोड़े में हाथ में मेहंदी लगाए, लाल रंग का चूड़ा पहने और साथ में पेन लिए जब दुल्हन एग्जाम हॉल पहुंची तो इन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया /

.
.

जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज के परीक्षा केन्द्र में यह अजब ही नजारा देखने को मिला / पढ़ाई के प्रति दुल्हन के इस जज्बे को हर किसी ने सलाम किया / दुल्हन एग्जाम देकर वापस आई / उसके बाद रीति-रिवाज के साथ दुल्हन की शादी का कार्यक्रम पूरा किया गया / दुल्हन के अनुसार वह शादी के बाद भी अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती है /

.

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /

The bride arrived at Lyallpur Khalsa College wearing a red couple and red bangle in her hands