PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

घर में सो रहे बुजुर्ग की लुटेरे ने पहले की हत्या, बाद में लाखों के जेवर लूट हुआ फरार,

the robber murdered elderly sleeping in the house jewelery worth lakhs was robbed

PTB Crime News नारनौल : गांव मित्रपुरा में बैठक में सो रहे बुजुर्ग की चाकू से गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी लाखों रुपये के गहने भी लूट ले गए हैं। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग को सामान्य अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाली तो एक व्यक्ति बुजुर्ग की बैठक से बाहर निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।

जानकारी के अनुसार गांव मित्रपुरा निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र गोपाल सिंह (67) पहले ट्रक ड्राइवर था लेकिन बुजुर्ग होने पर उन्होंने ड्राइविंग छोड़ दी। सोमवार की रात को वह अपने घर की बैठक में सोया हुआ था जबकि उसकी दोनों पुत्रवधु एवं पोते-पोतियां अपने-अपने कमरों में सोए हुए थे।

तड़के एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुसा और सोए हुए सुरेंद्र के गले पर चाकू मारकर हत्या कर दी। इस दौरान वह उनसे लाखों रुपये के आभूषण भी लूट ले गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया तथा शव को सामान्य अस्पताल नारनौल पहुंचाया जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को शवगृह में रखवा दिया गया है।

Latest News