PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाबियों ने फिर बढ़ाया देश व पंजाब का नाम, कनाडा में पंजाब मूल के तीन नेता बने मंत्री, जालंधर की बहू का नाम भी शामिल,

three-leaders-of-punjab-origin-become-ministers-in-ontario-province-of-canada-jalandhar-ptb-news

PTB Big न्यूज़ कनाडा : ओंटारियो में पंजाब मूल के तीन नेता मंत्री बन गए हैं। मंत्रिमंडल में यह फेरबदल एक मंत्री के ग्रीन बेल्ट घोटाले में शामिल होने के आरोप में दिए गए इस्तीफे के किया गया है। मंत्री बनने वालों में पंजाब के मोगा में जन्मे 47 वर्षीय परम गिल, 30 वर्षीय प्रभमीत सरकारिया और जालंधर के बिलगा से संबंध रखने वालीं नीना तांगड़ी शामिल हैं।

प्रभमीत सरकारिया को पदोन्नत कर ट्रेजरी बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था। अब वह ओंटारियो प्रांत के ट्रांसपोर्ट मंत्री होंगे। वह ओंटारियों में पहले पगड़ी धारी सिख कैबिनेट मंत्री हैं। सरकारिया के माता-पिता 1980 के दशक में वहां बस गए थे। मोगा से संबंध रखने वाले परम गिल नागरिकता और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री बनाए गए हैं। वे कम उम्र में कनाडा चले गए थे। वहीं, जालंधर के बिलगा से संबंध रखने वालीं नीना तांगड़ी को स्मॉल स्केल बिजनेस, जॉब क्रिएशन का सहायक मंत्री बनाया गया है।

three-leaders-of-punjab-origin-become-ministers-in-ontario-province-of-canada-jalandhar-ptb-news

मूल रूप से अमृतसर की रहने वालीं नीना तांगड़ी की शादी जालंधर के बिलगा गांव के अश्विनी तांगड़ी से इंग्लैंड में हुई थी। इसके बाद उनका परिवार कनाडा शिफ्ट हो गया। तांगड़ी परिवार ने ही इलाके में शिक्षा के प्रसार के लिए अपनी 2 एकड़ जमीन दान देकर डीएवी स्कूल खुलवाया था। इसकी लोकल कमेटी के चेयरमैन भी नीना तांगड़ी के पति हैं।

1984 में इंग्लैंड में रह रहे अश्विनी तांगड़ी से विवाह के बाद नीना तांगड़ी परिवार समेत कनाडा शिफ्ट हो गईं थीं। वहां उन्होंने अपनी इंश्योरेंस कंपनी शुरू की। वह समाज सेवा के कार्यों से भी जुड़ी हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए 1994 में प्रोग्रेसिव कंजरवेटिव पार्टी ने मिसीगासा स्ट्रीटविले से उन्हें चुनाव में उतारा। उन्होंने यहां से तीन चुनाव लड़े, लेकिन हार गईं। चौथी बार में नीना जीतीं और ओंटारियो के सीएम डग फोर्ड के मंत्रिमंडल में दूसरी बार चयनित हुईं।

Latest News