PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

देश की सबसे प्रसिद्ध धार्मिक नगरी में नाबालिग के साथ ऑटो चालक ने किया रेप, मचा हड़कंप,

ujjain-rape-case-police-detained-three-accused-people-helped-the-girl-madhya-pradesh-ann-ujjain-rape-news

PTB Crime न्यूज़ उज्जैन : देश की सबसे प्रसिद्ध धार्मिक नगरी Ujjain में नाबालिक लड़की के साथ हुए Rape के मामले में पुलिस ने कई खुलासे किए हैं। पुलिस अधिकारियों का यह भी कहना है कि पीड़िता की लोगों ने खूब मदद की. उसे पैसे, कपड़े और खाने की वस्तुएं भी दी। पीड़िता की हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है। Ujjain के एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि नाबालिक लड़की से Rape का मामला सामने आया था। इसमें पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

.

.

इन ऑटो चालकों के बारे में पुलिस को पुख्ता तौर पर सबूत मिले थे कि इन्होंने पीड़िता को अपने ऑटो में बिठाया था। इसके अलावा एक और संदिग्ध की पुलिस को तलाश है। वहीं पुलिस पूरे मामले में चार संदिग्धों पर जांच कर रही है। पुलिस कप्तान के मुताबिक हिरासत में लिए गए आरोपियों से अलग-अलग स्थान पर रखकर कड़ी पूछताछ की गई है। उनसे कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पुलिस को जो CCTV फुटेज मिले हैं उसमें तीन ऑटो चालकों की ऑटो में पीड़िता बार-बार बैठती और उतरती भी दिखाई दे रही है। यह घटनाक्रम रात तीन से सुबह छह बजे के बीच का है।

.

.

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि पुलिस के हाथ जो CCTV फुटेज लगे हैं। उसमें दिखाई दे रहा है कि बच्ची रात तीन बजे से सुबह छह बजे के बीच देवास गेट और महाकाल थाना क्षेत्र में तीन ऑटो में बैठती और उतरती हुई दिखाई दे रही है। तीनों ऑटो चालकों को हिरासत में ले लिया गया है। ऑटो से जो साक्ष्य मिले हैं, उनका भी परीक्षण कराया जा रहा है। इसके अलावा आरोपियों के मकान की भी जांच की गई है। मकान के अंदर भी सबूत खंगालने की कार्रवाई की गई है।

.

.

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि इस घटना के बाद जब बालिका अर्धनग्न अवस्था में घूम रही थी तो उसने कुछ लोगों से मदद मांगी। इसके बाद लोगों ने उसे पैसे, कपड़े और खाने की वस्तु देकर खूब मदद की चार लोग पुलिस ने स्वयं ढूंढ निकाले हैं जिन्होंने बच्ची को पैसे दिए थे। पुलिस कप्तान के मुताबिक यह कहना गलत होगा की घटना के बाद बालिका इधर-उधर भटकती रही और किसी ने उसकी मदद नहीं की उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस वालों ने अपना खून देकर भी बालिका का जीवन बचाने का काम किया है। उन्होंने बताया कि अब पीड़िता की हालत खतरे से बाहर है।

.

Latest News

.

Latest News