.
UK PM Boris Johnson moved to ICU after coronavirus symptoms worsen
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ लंदन : कोरोना पॉजिटिव ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सेंट थॉमस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है / डाउनिंग स्ट्रीट ने बयान जारी कर कहा, कोरोना वायरस के लक्षण के बाद प्रधानमंत्री को रविवार शाम से लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था, लेकिन प्रधानमंत्री की हालत बिगड़ गयी और मेडिकल टीम की सलाह पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया /
..
प्रवक्ता के अनुसार विदेश सचिव डॉमनिक राब को प्रधानमंत्री द्वारा किसी भी कार्य को करने के लिए कहा गया है जिसे वह अस्पताल में पूरा करने में असमर्थ हैं / अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बोरिस जॉनसन के आईसीयू में भर्ती होने की खबर सूनकर गहरा दुख जताया और उनके जल्द ठीक होने की कामना की / ट्रंप ने व्हाइट हाउस टॉस्क फोर्स वार्ता में कहा, मैं अपने अच्छे दोस्त और अमेरिका के मित्र बोरिस जॉनसन को शुभकामनाएं भेजता हूं / मैं उनके आईसूयू में भर्ती होने की खबर सुनकर दुखी हूं /
.उन्होंने कहा कि सभी अमेरिकी श्री जॉनसन के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं / उन्होंने कहा, जॉनसन बहुत ही मजबूत, दृढ़ निश्चयी और आसानी से हार नहीं मानने वाले इंसान हैं / आपको बता दें, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है /
.डाउनिंग स्ट्रीट ने बयान जारी कर कहा, कोरोना वायरस के लक्षण के बाद प्रधानमंत्री को रविवार शाम से लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था लेकिन प्रधानमंत्री की हालत बिगड़ गयी और मेडिकल टीम की सलाह पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
UK PM Boris Johnson moved to ICU after coronavirus symptoms worsen






































