PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल पंजाब की 16 किसान जथेबंदियों ने पंजाब के किसानों के भविष्य के लिए हल्का उत्तरी विधानसभा के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी को मांगपत्र सौंपा।
इस मौके पर विधायक हैनरी ने कहा की वह खुद किसान हैं और वह किसान भाईयों के दर्द को समझते है। उन्होंने कहा पंजाब के किसानों की मेहनत से पुरे भारत में अन्न के भंडार लगे है दिन रात मेहनत करने वाले किसान हमारे लिए अन्न पैदा करता है और
उसके बावजूद भी वह दुसरो पर निर्भर रहता है और लगातार मेहनत करने वाला किसान अपनी सेहत का ख्याल रखना भी भूल जाता है। अंत विधायक ने संयुक्त किसान मोर्चा व् अन्य जथेबंदियों को यह आश्वासन दिया की कांग्रेस पार्टी सदा उनके साथ खड़ी है और वह विधानसभा में भी किसान भाइयों की आवाज बुलंद करेंगे।





































