.
Unknown assailants brutally slaughtered boy and girl with sharp weapons in Tarn Taran, Punjab One seriously injured
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ तरनतारन : तरनतारन से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां के अधीन पड़ते गांव कोट दाता में आज उस समय सनसनी फैल गई जब लड़का-लड़की का खून से सने शव गांव के लोगों ने देखे / जिसके बाद गांव के लोगों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सुचना दी /
सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार मामला गांव कोट दाता से संबंधित है / जहां कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लड़का-लड़की पर तेजधार हथियारों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया और मौके से भागने में कायब हो गए /
..
इस वारदात में एक अन्य लड़की भी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए पास ही के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि यह तीनों चचेरे भाई-बहन हैं / घटना संबंधित सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है /
..
इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामला पुराणी रंजिश से संबंधित लग रहा है जिसके बारे में तफ्तीश के बाद ही कुछ कहा जा सकता है / फ़िलहाल इस मामले में इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि अज्ञात हमलावरों के बारे में कोई सुराग मिल सके /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Unknown assailants brutally slaughtered boy and girl with sharp weapons in Tarn Taran, Punjab One seriously injured






































