.
Unknown robbers wreak havoc in Jalandhar The woman’s purse escaped
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर में आये दिन स्नेचिंग की वारदातें कमिश्नरेट पुलिस के अधीन पड़ते थानों से सम्बन्धित इलाकों में बढ़ती ही जा रही हैं वह भी तब जब भारत के सबसे बड़ा त्यौहार आने वाला है और बाजारों में लोगों की चहल पहले बढ़ने वाली है / आखिर कमिश्नरेट पुलिस की सुस्त पुलिस इन स्नेचरों के खिलाफ कब बड़ा कदम उठाये यह कहना तो मुश्किल है, लेकिन इतना जरूर है की सुस्त पुलिस के पहरे में अब शहर की जनता अपने आपको असुरक्षित और लुटेरे, चोर, स्नेचर पुलिस को शरेआम चुनौती जरूर दे रहे हैं /
..
ऐसा ही एक मामला पिछले दिनों थाना जीआरपी से महज डेढ़ गज की दुरी पर एक्टिवा पर सवार लुटेरा, अपने पति के साथ एक्टिवा पर जा रही बजुर्ग महिला से पर्स छीनकर मौके से भागने में कामयाब हो गया / इस दौरान महिला को स्नेचिंग कर भागे लुटेरे ने ऐसा जोरदार झटका दिया कि वह महिला एक्टिवा से नीचे गिर गई, और इस हादसे में महिला के सिर, बाजु पर गहरी चोट लग गई /
.महिला के पर्स में करीब 25 हजार तक की नकदी, सैमसंग मोबाईल, जरूरी कागजात सहित अन्य दस्तावेज मौजूद थे / इस दौरान पुलिस को दी शिकायत में खालसा स्कूल, नजदीक नकोदर रोड से रिटायर टीचर रत्न कालोनी निवासी जगजीत सिंह ने बताया कि वह जब अपनी पत्नी रंजीत कौर के साथ एक्टिवा पर सवार होकर मोहल्ला संतोखपुरा से सिटी रेलवे स्टेशन को जाते रास्ते से अपने घर लौट रहे थे तो वह जब थाना जीआरपी से महज डेढ़ गज की दुरी पर थे तो पीछे से आए एक काले रंग की एक्टिवा सवार युवक ने उनकी पत्नी का पर्स छीन लिया और तुरंत एक्टिवा पर ही मौके से भाग निकला /
.उन्होंने बताया कि लुटेरे ने इतनी तेजी से पर्स झपटा की उनकी पत्नी एक्टिवा से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद अपनी घायल पत्नी को लेकर तुरंत वह में पास के ही निजी अस्पताल में दाखिल कराया / थाना नई बारादरी के एसएचओ सुखजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है व जाँच शुरू कर दी है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Unknown robbers wreak havoc in Jalandhar The woman’s purse escaped




































