.
.
uttar pradesh lucknow muslim women in celebration mood on triple talaq nodat
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : तीन तलाक़ का बिल राज्यसभा में पास हो गया है / इस खबर से मुस्लिम महिलाओं में खुशी की लहर हैं / महिलाएं मिठाई बांटकर लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार कर रही हैं / मुस्लिम महिलाएं एक दूसरे से गले लगकर मुबारकबाद दे रही हैं /
.
.
महिलाओं का कहना है कि आज उनके लिए आजादी का दिन है / मेरठ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय संयोजिका शाहीन परवेज ने कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का तहे दिल से धन्यवाद देती हैं कि आज मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक शब्द से आजादी मिल गई है /
.
.
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय संयोजिका शाहीन परवेज का कहना है कि आज हमारी दुआ कबूल हुई / नरेंद्र मोदी ने वो कर दिया जो कोई भी सरकार नहीं कर सकती थी / प्रधानमंत्री और कानून मंत्री की इच्छाशक्ति की बदौलत ये संभव हो सका /
.
.
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने कहा है कि ये मुस्लिम महिलाओं के लिए इतिहास में लिखे जाने वाला दिन है / महिलाओं के साथ जो ज्यादती हो रही थी आज उसका खात्मा हुआ है / कट्टरपंथी मुस्लिम समाज की हार हुई है / जो सियासी पार्टियां उन्हें सपोर्ट कर रही थीं उनकी करारी हार हुई है और इसके लिए बधाई के पात्र पीएम मोदी हैं /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
uttar pradesh lucknow muslim women in celebration mood on triple talaq nodat



































