.
VIRSA VIHAR TO BE A HUB OF THE SOCIO-CULTURAL ACTIVITIES IN THE REGION SOON Jalandhar
बसंत मेले में जिलाधीश ने भी उठाया पतंग बाजी का लुत्फ़,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : डिप्टी कमिशनर जालंधर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा ने कहा कि दोआबा क्षेत्र में विरसा विहार को सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है / स्थानीय विरसा विहार में बसंत मेले के दौरान सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी कमिशनर ने कहा कि आज की नौजवान पीढी को राज्य की अमीर सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक करवाना समय की जरूरत है /
..
उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों के दौरान अधिक से अधिक गतिविधियों को विरसा व्यवहार में करवाई जायेंगी / उन्होंने कहा कि विरसा विहार में अलग-अलग सांस्कृतिक गतिविधियों करवाने का मुख्य उदेश्य नौजवान पीढी को राज के अमीर संस्कृति के साथ जोडे रखना है / उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को इस नेक काम में सक्रिय भूमिका निभाने का न्योता दिया / उन्होंने शैक्षिक संस्थाओं को भी अकादमिक गतिविधियों को विरसा विहार में करवाने के लिए कहा जिससे अधिक से अधिक लोग उनकी पेशकारी को देख सकें /
..
डिप्टी कमिशनर ने कहा कि बसंत उत्सव के बाद वैशा2ाी का त्योहार भी विरसा विहार में बहुत धूम-धाम से मनाया जायेगा / इस अवसर पर लायलपुर खालसा कालेज की छात्राओं द्वारा गिद्दा और लोक गीत भी पेश किये गए / इस अवसर पर लैफ. कर्नल (रिटा.) मनमोहन सिंह, आफिस सचिव कैप्टन इंद्रजीत सिंह धामी, जी.ओ.जी.जिला प्रमुख मेजर जनरल (रिटा.) बलविन्दर सिंह, प्रो.इन्दरजीत सिंह, डा.तरसेम सिंह और अन्य भी उपस्थित थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
VIRSA VIHAR TO BE A HUB OF THE SOCIO-CULTURAL ACTIVITIES IN THE REGION SOON Jalandhar




































