PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सेंट सोल्जर ने मनाया महिला समानता दिवस,

women-equality-day-by-st-soldier-2

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा खाम्ब्रा स्थित स्कूल में महिला समानता दिवस मनाया गया। जिसमें प्रिंसिपल श्रीमती मिनाक्षी के दिशा निर्देशों में महिला फ़ेकल्टी मेंबर्स के लिए एक विषय प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी ने महिलायों की उपलब्धियां, समानता, देश का नाम रौशन करने वाली सभी महिलाओं को सैलूट किया।

प्रिंसिपल मिनाक्षी ने कहा कि आज की महिला हर पक्ष से पुरुषों के बराबर खड़ी है। आज ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं जहां महिलाओं ने अपने पैर नहीं जमाए। उन्होंने लोगों को महिलाओं के अधिकारों के प्रति आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने कहा कि समानता एक सुंदर और सुरक्षित समाज की वह नींव है, जिस पर विकसित समाज बनाया जा सकता है।

लगातार प्रयासों से समाज की मानसिकता में धीरे-धीरे परिवर्तन आ रहा है, जिसके परिणामस्वरूप महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर गंभीरता से विमर्श किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कल का समाज कैसा होगा, यह आज के युवा ही तय करेंगे। ऐसे में महिलाओं को लेकर सामाजिक पूर्वाग्रहों को तोड़ने के लिए युवाओं को आगे आना होगा।

Latest News