PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में ‘ह्यूमन वैल्यूज एंड प्रोफैशनल एथिक्स’ पर कार्यशाला,

workshop-on-human-values-and-professional-ethics-at-innocent-hearts-group-of-institutions

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां ने बीसीए, बीबीए, बीकॉम, बीएससी मेॅड एससीएस और बीएचएमसीटी (बैचलर्स ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी) के सभी विभागों के पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए ‘ह्यूमन वैल्यूज एंड प्रोफैशनल एथिक्स’ पर एक कार्यशाला का आयोजन किया।

इस कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन सुश्री बिनोद कौर (एसोसिएट प्रोफ़ेसर एंड हेॅड ऑफ़ एप्लाइड साइंसेज, एजीसी, अमृतसर) थीं। उन्होंने विद्यार्थियों को मानवीय मूल्यों तथा नैतिकता के बारे में जानकारी दी,जो व्यक्तिगत और व्यावसायिक रूप से किसी भी व्यक्ति के लिए आवश्यक है।

उन्होंने सभी को मानवीय मूल्यों के घटकों व आवश्यकताओं, प्राकृतिक स्वीकृति की अवधारणा, मानवीय आकांक्षाओं व जीवन में इसके निरंतर अभ्यास के बारे में बताया। वक्ता ने युवा दिमागों तक सभी बिंदुओं को पहुँचाने के लिए उदाहरणों के साथ अपने सत्र को समृद्ध किया।

इस कार्यशाला में श्री राहुल जैन (डिप्टी डायरेक्टर स्कूल्स एंड कॉलेजिज़), डॉ. गगनदीप कौर धंजू (ऑफ़िशिएटिंग इंचार्ज एंड एचओडी मैनेजमेंट डिपार्टमेंट) और शिक्षण संकाय के सदस्यों ने भी भाग लिया।

Latest News