PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

एच.एम.वी. ने मनाया वल्र्ड ओजोन डे,

World Ozone Day celebrated at HMV

PTB News “शिक्षा” : प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती)अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में हंसराज महिला महाविद्यालय की डीडी पंत बोटानिकल सोसाइटी की ओर से वल्र्ड ओजोन डे के अन्तर्गत डेक्लामेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने वल्र्ड ओजोन डे की थीम ‘धरती पर जीवन बचाने के लिए वैश्विक सहयोग’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। सभी छात्राओं एवं फैकल्टी सदस्यों ने धरती पर जीवन बचाने व प्रकृति की रक्षा करने की शपथ ली।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती)अजय सरीन ने ओजोन डे की महत्ता पर बात की तथा छात्राओं को जीवन ससटेनेबल रूप से जीने के लिए प्रेरित किया। पीजी विभाग बॉटनी की विभागाध्यक्षा डॉ. अंजना भाटिया ने छात्राओं को पेड़ों व प्रकृति के साथ जुडऩे की प्रेरणा दी। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वह अपने आसपास और अधिक पेड़ लगाएं। डेक्लामेशन प्रतियोगिता में जजों की भूमिका डॉ. श्वेता, डॉ. नीतिका व श्रीमती रमनदीप कौर ने निभाई।

डीडी पंत बोटानिकल सोसाइटी की इंचार्ज डॉ. नीतिका कपूर ने सभी का धन्यवाद किया तथा प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम घोषित किए। अदिति व नवरीन ने प्रथम पुरस्कार, अनीषा ने द्वितीय पुरस्कार, श्रेया व मुस्कान राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. शुचि शर्मा व सुश्री हरप्रीत कौर भी उपस्थित थे।

Latest News