.
.
.
World Sparrow Day celebrated at HMV
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय के इनोवेशन सैल द्वारा वल्र्ड स्पैरो डे मनाया गया / इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने कहा कि स्पैरो (गौरेया) तेज़ी से हमारे वातावरण से गायब हो रही है और इन पक्षियों के जीवन को बचाने के लिए तत्काल और प्रभावी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है जो कई सदियों से मनुष्यों के निकट साथी रहे हैं /
.
.
इनोवेशन सैल की डीन डॉ. (श्रीमती) रमनीता सैनी शारदा ने कहा कि पक्षी भी हमारी तरह हर चीज को महसूस करते हैं, इसीलिए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत है / उन्होनें कहा कि हमें अपने घरों की छत पर पक्षीयों के लिए अनाज व पानी की व्यवस्था करनी चाहिए /
.
.
इनोवेशन सैल की को-डीन डॉ. (श्रीमती) अंजना भाटिया ने पक्षीयों की लुप्त परिजातियों के लिए मोबाईल टावर से निकलने वाली तरंगे और अनाज की कमी को दोषी ठहराया / इस अवसर पर टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ सदस्य उपस्थित थे /
.
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
World Sparrow Day celebrated at HMV






































