PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने रैपर से मांगे 10 करोड़ रुपये, घरेलू हिंसा के लगाए थे इल्जाम,

yo yo honey singh is in big trouble wife shalini talwar seeks rs 10 crore compensation from the rapper in the domestic violence case

PTB Big मनोरंजन न्यूज़ मुंबई : बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने उनपर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है / जिसके बाद अब ये मामला और भी आगे बढ़ता जा रहा है / ऐसे में अब घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम तहत हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने रैपर से 10 करोड़ रुपए मुआवजा की मांग की है /

.

.

रैपर की पत्नी का कहना है कि उनके साथ किसी जानवर की तरह व्यवहार किया गया है / जिस वजह से उन्होंने ये बड़ा कदम उठाया है / तीस हजारी कोर्ट की मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के समक्ष शालिनी ने अपना पूरा केस दर्ज कराया है जहां इस मामले में हनी सिंह को 28 अगस्त तक अपना जवाब दाखिल करना है /

.

मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने एक नोटिस जारी करते हुए कहा है कि पति-पत्नी के बीच जो भी प्रॉपर्टी थी उसमें अब हनी सिंह किसी भी पक्ष को न जोड़े, इसके साथ ही वो अपनी पत्नी के सारे गहने भी उनके सामने पेश करें / हनी सिंह की पत्नी का कहना है कि उन्हें पिछले 10 साल से बुरी तरह से घर में रखा जा रहा था / जहां उनका शारीरिक, मौखिक, मानसिक और भावनात्मक शोषण हुआ है /

.

.

शालिनी ने अपनी बात को सबके सामने रखते हुए बताया है कि हनी सिंह अपनी शादी को अहमियत नहीं देते थे, जहां वो अपनी शादी की अंगूठी भी नहीं पहना करते थे / एक बार जब शालिनी ने उनकी और अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था / इससे भी वो बहुत ज्यादा गुस्सा हो गए थे और उन्होंने शालिनी को खूब मारा भी था / शालिनी का कहना है कि हनी के कई अफेयर भी हैं जहां ”ब्राउन रंग गाने” की शूटिंग के दौरान भी उनकी अपनी टीम की एक लड़की के साथ यौन संबंध बनाए थे /

.

कोर्ट में शालिनी ने ये भी अपील की है कि सिंगर को हर महीने दिल्ली में एक आलीशान फ्लैट का 5 लाख किराया भी देना होगा / क्योंकि वो उनके अपनी मां के सहारे नहीं रहना चाहती हैं / आपको बता दें, हनी सिंह ने 23 जनवरी 2011 को शालिनी तलवार से शादी की थी / रैपर नहीं चाहते हैं कि उनकी पत्नी की वजह से उनके करियर में कोई भी रुकावट आए /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें