.
Youth injured in car accident near Damoria bridge in Jalandhar died during treatment One seriously injured
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक दुःखद ख़बर सामने आ रही है जहां स्थित दोमोरिया पुल के पास सोमवार देर रात हुए एक हादसे में घायल युवक की मौत हो जाने का मामला सामने आया है / मृतक की पहचान अमन नगर निवासी जितेंद्र जीत सिंह उर्फ दारा के रूप में हुई है /
इस हादसे में घायल दूसरे युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है / घायल युवक का नाम भानु है और वह भी अमन नगर का रहने वाला है / वहीं थाना रामामंडी के प्रभारी सुलखन सिंह ने मीडिया को बताया कि देर रात दामोरिया पुल के पास हादसा हुआ था /
..
उन्होंने बताया कि पुल के पास एक कार बेकाबू होकर खंभे के साथ टकरा गई थी / इस हादसे में दो युवक घायल हो गए थे / इन युवकों को जालंधर के ESI अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां दारा की देर रात मौत हो गई / मृतक युवक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ड्राइवर का काम करता था /
..
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Youth injured in car accident near Damoria bridge in Jalandhar died during treatment One seriously injured






































