.
Zonal Youth Fair at Lyallpur Khalsa College of Education for Women begins today
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन फॉर वूमैन, जालंधर में गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के अधीन सभी एजुकेशन कालेजों का ज़ोनल युवक मेला करवाया जा रहा है / कॉलेज ट्रस्ट की प्रधान सरदारनी बलबीर कौर जी और कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. परमिन्दर कौर जी की अध्यक्षता में यह यूथ मेला शुरू हुआ / काफ़ी देर बाद में जालंधर में हो रहे इस यूथ मेले का उद्घाटन डिप्टी कमिशनर जालंधर, श्री वरिन्दर कुमार शर्मा की तरफ से किया गया /
..
इस दौरान डी सी साहिब के साथ ट्रस्ट की प्रधान सरदारनी बलबीर कौर, डॉ. गुरपिन्दर सिंह समरा प्रिंसिपल लायलपुर खालसा कॉलेज, जॉइंट सैक्ट्री स. जसपाल सिंह वड़ैच और प्रिंसिपल कॉलेज डॉ. दलजीत कौर, प्रिंसिपल ळायलपुर खालसा कॉलेज, कपूरथला और कॉलेज प्रिंसिपल मौजूद थे / प्रिंसिपल डॉ. परमिन्दर कौर ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया और कॉलेज की प्रगति के बारे में जानकारी दी / इनके इलावा अलग-अलग एजुकेशन कालेजों के प्रिंसिपल भी इस मौके मौजूद थे /
.
इस मौके पर कॉलेज इस तरह से सजाया हुआ था जैसे नई दुल्हन हो / सभी स्टेज पर फूलों की ख़ुश्बू महक रही थी / बच्चों की तरफ से ताज़े फूलों के साथ की रंगोली की बहुत प्रशंसा हुई, इस दौरान मुख्य मेहमान का सरस्वती वंदना के साथ चंदन का टिका लगा के स्वागत किया गया / सर्व धर्म के हित को ध्यान में रखते हुए बुद्ध की प्रतिमा के आगे भी मुख्य मेहमान और आए महिमानों की तरफ से फूल चढ़ाए गए / कॉलेज की स्टेज पर विद्यार्थियों की तरफ से बहुत ही आकर्षक फूलों की सजावट की गई, जिसकी सभी ने खूब प्रशंसा आए हुए मेहमानों की तरफ से गई /
.
.
इस ज़ोनल युवा मेले के लिए तीन स्टेजों का प्रबंध कॉलेज की तरफ से किया गया है / पहले स्टेज में कॉस्ट्युम परेड, मिमिक्री, स्किटस आइटमें हुई / दूसरी स्टेज में गीत गज़ल, लोग गीत आइटमों के साथ दर्शकों ने आनंद माना और तीसरी स्टेज में पेंटिंग, कार्टूनिंग, क्लॉज, सकैचिंग, पेंटिंग स्टील लायव, पोस्टर मेकिंग, सलोगन रायटिंग, क्ले मॉडलिंग आइटम आदि पेश किये गए / इस दौरान जजों ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई / दर्शकों ने सभी आईटमों का खूब लुफत उठाया / यूथ मेले में 21 कालेजों ने भाग लिया और पहले दिन 13 आइटमों से विद्यार्थियों ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान हासिल किया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Zonal Youth Fair at Lyallpur Khalsa College of Education for Women begins today






































