11th class girl student commits suicide in moga of punjab Moga Big Crime News
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर Video)
PTB Big Crime न्यूज़ मोगा : पंजाब के मोगा जिले में PTI टीचर की हरकतों से परेशान 11वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली / मौके से मिले सुसाइड नोट में छात्रा ने PTI टीचर और प्रिंसिपल की बेटी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है / पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीटीआई टीचर व प्रिंसिपल की बेटी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा 306 के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है /
. .मामले की जांच कर रहे थाना मेहना के प्रभारी सब इंस्पेक्टर गुलजिंदर पाल सिंह सेखों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 17 वर्षीय छात्रा क्षेत्र के एक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी / उसका पूरा परिवार कनाडा में रहता है लेकिन वह नाना-नानी के पास रहती थी / छात्रा ने अपने घर की पार्किंग में लगे पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली /
..
पुलिस ने जांच शुरू की तो शव के पास एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें छात्रा ने अपने स्कूल के प्रिंसिपल की बेटी और पीटीआई टीचर को खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहराया है / सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा कि बीते दो माह से उसका टीचर और प्रिंसिपल की बेटी उसे ब्लैकमेल कर रही थी, जिससे आहत होकर वह मौत को गले लगा रही है /
. .वहीं अपने अंतिम दिन को यादगार बनाने के लिए छात्रा ने अपने नाना-नानी सहित कुछ और लोगों का आभार व्यक्त किया / जांच अधिकारी सेखो ने बताया कि जांच में सामने आया है कि टीचर छात्रा को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था और प्रिंसिपल की बेटी भी छात्रा पर टीचर के साथ संबंध बनाने का दबाव बना रही थी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
11th class girl student commits suicide in moga of punjab Moga Big Crime News































