PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पुलिस शिकायत निवारण पोर्टल पर एक साल के दौरान आईं 2.20 लाख शिकायतें, 69% का किया निपटारा

2-20-lakh-complaints-received-on-police-grievance-redressal-portal-in-one-year-69-resolved-jalandhar

प्रत्येक शिकायत के निवारण के लिए 45 दिन का समय सुनिश्चित किया जाए- एडीजीपी एमएफ फारूकी

PTB City न्यूज़ जालंधर : अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (पब्लिक ग्रीवैंसिस डिवीज़न) एम.एफ. फारूकी ने कहा कि पंजाब पुलिस के शिकायत निवारण पोर्टल (www.pgd.punjabpolice.gov.in) को लोगों द्वारा भरपूर रिस्पांस दिया जा रहा है, जिस पर 11 जुलाई 2022 से 12 जुलाई 2023 तक 220223 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 151604 का निपटारा किया जा चुका है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एम.एफ. फारूकी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए यह पोर्टल शुरू किया है। उन्होंने कहा कि यह एक आरटीफिशीयल इंटेलिजेंस आधारित सॉफ्टवेयर है जो एप्लिकेशन को ट्रैक करने, गुणवत्ता आधारित रिपोर्ट के अनुसार निर्धारित समय के भीतर शिकायतों का समाधान करने में मदद करता है।

एडीजीपी ने आगे बताया कि 220223 शिकायतों में से 78338 शिकायतें लोगों द्वारा पोर्टल पर अपलोड की गई हैं, जिससे पता चलता है कि लोग इस पोर्टल के बारे में पूरी तरह से जागरूक हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के संबंधित कर्मियों को पोर्टल की कार्यप्रणाली के संबंध में अच्छी तरह से प्रशिक्षित किया गया है, जिससे शिकायतों का त्वरित समाधान किया गया है।

लोगों को उत्तरदायी, पारदर्शी और जिम्मेदार प्रशासन प्रदान करने की पंजाब पुलिस की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए एमएफ फारूकी ने कहा कि हर शिकायत की गहन जांच के लिए 8 डेस्क स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को 19 नोटिस जारी करने के साथ ही 45 विभागीय जांच कराई जा रही है।

Latest News