PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

अक्षय कुमार के साथ हुई टेलीग्राम एप के माध्यम से ठगी, आप भी हो जाएँ सावधान, पढ़ें पूरा मामला,

four-arrested-cheating-telegram-mohali-mohali-crime-telegram-app-update-chandigarh-big-news

PTB Crime न्यूज़ मोहाली : पंजाब के मोहाली जिले की पुलिस ने पंजाब, हरियाणा और UP में ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह लोग टेलीग्राम एप के माध्यम से लोगों को चूना लगाते थे। आरोपियों की पहचान UP के सहारनपुर निवासी ऋषभ चौहान, मिलन, विशाल कुमार और मनीष चौहान के तौर पर हुई है।

पुलिस ने आरोपियों 2 कारें, 3 लैपटॉप, 11 मोबाइल फोन, 45 ATM कार्ड, 50 मोबाइल सिम, 13 चेकबुक, एक कार्ड स्वैप करने वाली मशीन, 2 सिम एक्टिवेशन थंब इम्प्रेशन मशीन और 5 लाख नकद बरामद किए हैं। मामले में मोहाली के SSP डॉक्टर संदीप गर्ग ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति के फोन या फोन पर आए लिंक पर कोई प्रतिक्रिया न दें। यह सभी गलत होते हैं।

four-arrested-cheating-telegram-mohali-mohali-crime-telegram-app-update-chandigarh-big-news

अगर इस तरह की कोई संभावना हो तो पुलिस को सूचित किया जाए। मोहाली पुलिस ने आरोपियों के 15 बैंक खाता ब्लॉक कर दिए हैं। उनमें करीब 4,29 लाख रुपए जमा हैं। पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि यह आरोपी अब तक करीब 500 लोगों से धोखाधड़ी कर चुके हैं।

पुलिस को बलटाना निवासी अक्षय कुमार ने शिकायत दी थी कि उसके साथ 46900 की ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है। जीरकपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमे की जांच के लिए SP ट्रैफिक हरेंद्र सिंह मान की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया गया। उनकी जांच में यह चारों आरोपी पकड़े गए।

Latest News