PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

एच.एम.वी. में एजुकेशनल फेयर का द्वितीय दिवस एवं समापन समारोह,

2 Day Education Fair Concluded at HMV

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के कैरियर काऊंसलिंग सैल की ओर से प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देशन अधीन दो-दिवसीय एजुकेशनल पेपर का द्वितीय दिवस भी सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ / समस्त कार्यक्रम का आयोजन प्रोग्राम कन्वीनर डॉ. हरप्रीत सिंह, सह-कन्वीनर डॉ. सीमा खन्ना एवं श्रीमती रमा शर्मा के संरक्षण में सम्पन्न हुआ /

.

.

कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को संस्था में चल रहे विभिन्न कोर्सों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं उनकी जिज्ञासा एवं प्रश्नों का पूर्ण समाधान उन्हें प्रदान किया गया / प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने समस्त आयोजक कमेटी को सफल आयोजन हेतु बधाई दी एवं कहा कि इस प्रकार के एजुकेशन फेयर निश्चय ही छात्राओं को उनका लक्ष्य निर्धारित करने में सहायक होते हैं /

.

.

संस्था का प्राध्यापक वर्ग, नॉन टीचिंग स्टाफ सदैव छात्राओं का मार्गदर्शन करने में सहायक रहा है / उन्होंने नव आगंतुक छात्राओं को संस्था से जुडऩे पर आभार व्यक्त किया / उन्होंने कहा कि एच.एम.वी. संस्था छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सदैव सहायक रही है एवं भविष्य में भी रहेगी /इस अवसर पर छात्राओं के लिए साईकोलॉजी विभाग की ओर से साईकोमिट्रिक टैस्ट की भी व्यवस्था की गई / विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं ने अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय दिया /

.

.

इस अवसर पर कार्यकारी प्राचार्या श्रीमती नवरूप कौर, डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा एवं आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर डॉ. आशमीन कौर ने भी छात्राओं की प्रतिभा की सराहना की एवं संस्था की विशिष्टताओं से परिचित करवाया /मंच संचालन श्रीमती गगनदीप, विभागाध्यक्षा गणित ने किया / यह भी वर्णनयोग्य है कि विभिन्न स्कूलों जैसे लाला जगत नारायण स्कूल, सेंट सोल्जर स्कूल एवं गर्वमेेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, करारी एवं एन्य कई स्कूलों के छात्राओं ने उपस्थित होकर संस्था को कोर्सों एवं विशिष्टताओं के बारे में अमूल्य जानकारी प्राप्त की /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें