PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सेंट सोल्जर में 12वीं आर.सी. चोपड़ा मेमोरियल नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता की शुरुआत,

2-days-national-moot-court-started-at-st-soldier-law-college

25 राज्यों और यूनियन टेरिटरीज की 64 टीमों ने लिया भाग,

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में 2 दिवसीय 12वीं आर.सी. चोपड़ा मेमोरियल नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता का शुरुयात हुई, जिसके आज पहले दिन का आगाज छात्रों में भारी उत्शाह के हुआ। इस मूट कोर्ट में 25 राज्यों और यूनियन टेरिटरीज का प्रतिनिधित्व करने वाली 64 टीमों ने भाग लिया। जिनमें प्रत्येक टीम में दो मूटर्स होते हैं।

.

.

प्रतियोगिता के पहले दिन माननीय जस्टिस एम.एस चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो.मनहर अरोड़ा, कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. एस.सी. शर्मा ने मुख्य अतिथियों, भाग लेने वाली टीमों और सेंट सोल्जर कॉलेजों के प्रिंसिपल्स का स्वागत किया।

.

.

जस्टिस एम.एस चौहान ने अपने उद्घाटन भाषण में सेंट सोल्जर ग्रुप की मैनेजमेंट के प्रयास की सराहना करते हुए उन्होंने स्व. आर.सी. चोपड़ा को श्रद्धांजलि दी और उभरते वकीलों के लिए मूट कोर्ट के महत्व को रेखांकित किया। जस्टिस चौहान ने भाग लेने वाली टीमों को शुभकामनाएं दीं।

.

पहले राउंड में 2 नॉकआउट राउंड्स हुए जिसमें पहली बार 64 टीमें अपने सामने आयी दूसरी बार 32 टीमें। दूसरे राउंड में 8 कोर्ट रूम में 16 टीमों ने भाग लिया और 8 विजेता टीमों ने क्वार्टर फाइनल (तीसरे) राउंड में भाग लिया। सेमीफाइनल और ओपन कोर्ट का फाइनल दूसरे दिन किया जायेगा। जिसमें जस्टिस एम.एस. चौहान फाइनल राउंड की जजमेंट करेंगे।

.

विजेता टीम को ट्रॉफी और 11000/- रुपये का नकद पुरस्कार, उपविजेता टीम को 5100/- रुपये और ट्रॉफी और दो सर्वश्रेष्ठ मूटर्स (सर्वश्रेष्ठ छात्र एडवोकेट-एक पुरुष और एक महिला) प्रत्येक को एक ट्रॉफी मिलेगी और 2100 रुपये का नकद पुरस्कार और सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र दिया जाएगा। सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने समाज के लिए बेहतरीन एडवोकेट देने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

.

Latest News