PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

आप सांसद संजय सिंह के घर पड़ी ED की रेड, तलाशी अभियान जारी, संजय सिंह के पिता का आया बड़ा बयान

aap-rajya-sabha-mp-sanjay-singh-residence-ed-raids-underway-big-news

PTB Political न्यूज़ दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर बुधवार की सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED)की छापेमारी चल रही है। ईडी की टीम घर की तलाशी ले रही है। काफी देर से ईडी की टीम घर के अंदर मौजूद है। सूत्रों के मुताबिक, शराब घोटाले के मामले में सांसद संजय सिंह के आवास पर यह छापेमारी जारी है। आपको बता दें कि आप सांसद संजय सिंह का शराब घोटाले में दाखिल चार्जशीट में नाम शामिल था। संजय सिंह के करीबियों से भी पूछताछ की जा चुकी है।

.

.

इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के कई नेता जांच एजेंसियों के रडार पर आए हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल मई में आप सरकार में मंत्री रहे सत्येंद्र जैन को अरेस्ट किया था। हालांकि अब कोर्ट से उन्हें बीमारी के चलते अंतरिम जमानत मिल गई। इसी साल फरवरी में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को दिल्ली शराब नीति में घोटाले के आरोप में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। शराब घोटाले में ही बाद में उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने अरेस्ट किया था। फिलहाल मनीष सिसोदिया जेल में बंद हैं।

.

.

वहीं AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर उनके पिता ने कहा कि विभाग अपना काम कर रहा है, हम उनका सहयोग करेंगे। आप सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर AAP की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा कि यह सिर्फ पीएम मोदी का डर है, क्योंकि संजय सिंह लगातार उनके और अडानी के मुद्दे पर सवाल उठाते रहे हैं। मैं PM मोदी से कहना चाहती हूं कि हम सब अरविंद केजरीवाल के मजबूत सिपाही हैं हम डरने वाले नहीं हैं, चाहे वे ED-CBI या किसी को भी भेजें।

.

.

आप सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा का कहना है कि शराब घोटाला मामले में उनका नाम लगातार आ रहा था। दिनेश अरोड़ा ने अपने बयानों में यह भी कहा कि संजय सिंह ने ही मनीष सिसोदिया को मिलवाया था। शराब घोटाले में संजय सिंह की मुख्य भूमिका थी। यही कारण था कि वह हमेशा कहते थे कि ईडी मेरे घर पर भी छापेमारी करेगी। इनके कारण आम आदमी पार्टी खत्म हो रही है।

.

Latest News

.