PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

स्कूल पर किया आंतकियों ने बड़ा हमला, 25 लोगों की हुई दर्दनाक मौत,

25 people were killed in an attack on a school by Islamic State-linked militants in Uganda Big News PTB Big Breaking News

PTB Sad न्यूज़ कंपाला : यूगांडा में इस्लामिक स्टेट से जुड़े आंतकवादियों द्वारा एक स्कूल पर किए गए हमले में कम से 25 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला मपोंडवे के लुबिरिहा सेकेंडरी स्कूल में हुआ। पुलिस ने एक बयान में कहा कि यह हमला कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में स्थित एक यूगांडा समूह एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस (एडीएफ) द्वारा किया गया था।

पुलिस ने कहा कि सैनिक उस समूह का पीछा कर रहे हैं जो डीआरसी में विरुंगा नेशनल पार्क की ओर भाग गया था। बीबीसी ने राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता फ्रेड एनागा के हवाले से शनिवार को एक बयान में कहा, अभी तक स्कूल से 25 शव बरामद किए गए हैं

जिन्हें बवेरा अस्पताल में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार रात के हमले के दौरान स्कूल के एक छात्रावास में आग लगा दी गई और खाने की दुकान को लूट लिया गया। डीआरसी के साथ यूगांडा की सीमा से दो किमी से भी कम दूरी पर स्थित स्कूल पर हमला कई वर्षो में पहला है। एडीएफ विद्रोही पिछले दो दशकों से डीआरसी की सीमा से ऑपरेट कर रहे हैं।

Latest News