PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

ट्रैवल एजेंट ने ठगे 35 लाख, सट्टेबाजों ने आठ लाख, परेशान व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम,

30 year old youth commits suicide in Phagwara District Kapurthala of Punjab

PTB Big न्यूज़ फगवाड़ा : जालंधर के साथ लगते जिला कपूरथला के अधीन पड़ते फगवाड़ा से एक दुःखद ख़बर सामने आ रही है। जहां एक व्यक्ति ने ट्रैवल एजेंट से दुःखी होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस को दी जानकारी में प्रभजोत कौर ने बताया कि उनके 30 वर्षीय पति हिमांशु टंडन की मुलाकात फगवाड़ा निवासी ट्रैवल एजेंट हरजिंदर सिंह से हुई थी।

हरजिंदर ने उसके पति को अमेरिका जाकर सेटल कराने के लिए 35 लाख रुपये में सौदा किया था। ट्रैवल एजेंट ने पति से 16 लाख रुपये एडवांस लिए थे और बाकी राशि अमेरिका पहुंचने के बाद देनी थी। एजेंट उसके पति हिमांशु को पांच महीने तक छोटे मोटे देशों में इधर-उधर घुमाता रहा और बाद में फोन पर बताया कि हिमांशु अमेरिका पहुंच गया है और उससे बकाया राशि ले ली।

इसके करीब पांच महीने बाद अचानक उसका पति घर लौट आया और बताया कि ट्रैवल एजेंट हरजिंदर सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर उससे 35 लाख रुपये ले लिए और अमेरिका नहीं भेजा। इतनी बड़ी रकम डूबने से हिमांशु काफी परेशान हो गया था। बाद में वह सट्टेबाजों के जाल में फंस गया। सट्टेबाजों ने उसके पति से आठ लाख रुपये ठग लिए, अब उल्टा उसे ब्लैकमेल कर उससे और रुपये की मांग कर रहे थे।

हिमांशु मंगलवार रात को घर से निकल गया और फिल्लौर पहुंचते ही ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला ने बताया कि पति ने मरने से पहले ट्रेवल एजेंट हरजिंदर सिंह और लुधियाना निवासी उसके साथी प्रीत के अलावा ब्लैकमेल करने वाले सट्टेबाज करण, ईशांत, सिमरन, विक्की और लाली के नाम का जिक्र किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

Latest News