PTB News

Latest news
20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान NEET-UG 2026 का आया रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जालंधर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले लगा भारी ट्रैफिक जाम जालंधर से PM मोदी करेंगे ‘मिशन पंजाब 2027" की शुरुआत, सड़क के रास्ते पहुंचेंगे PM केंट स्टेशन, कुल 4 ...

हिमाचल प्रदेश से बड़ी ख़बर, 4 साल की मासूम के साथ किया दरिंदों ने दुष्कर्म,

4 years old raped in shimla kotkhai accused arrested

4 years old raped in shimla kotkhai accused arrested

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले का कोटखाई क्षेत्र एक बार फिर से सुर्खियों में हैं / इस बार भी मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है / नेपाली मूल की 4 साल की मासूम दुष्कर्म का शिकार हुई है / मिस्त्री का काम करने वाले बिहार के रहने वाले 28 वर्षीय युवक पर दुराचार का आरोप है / दुष्कर्म करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था /

.

.

पुलिस रातभर उसे तलाशती रही और शुक्रवार सुबह ठियोग क्षेत्र के छैला के पास आरोपी को पकड़ लिया / पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई में जुट गई है / डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है / आरोपी मिस्त्री का काम करता है और एक साल से पीड़िता के पड़ोस में रह रहा था / आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 452 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत कोटखाई थाना में मामला दर्ज कर किया गया है /

.

.

जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है / पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि वीरवार को वह काम के लिए गई थी / उनके पड़ोस में रहने वाला 28 वर्षीय ललन सुबह साढ़े 11 बजे वह घर में दाखिल हुआ / लड़की को अकेला देखकर पहले उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू की और उसके साथ दुष्कर्म किया /

.

.

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मौके पर से सभी साक्ष्य जुटाए / पीड़िता का मेडिकल करवा लिया गया है / पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसका मेडिकल करवाया लिया है और आरोपी को जल्द अदालत में पेश किया जाएगा / चार साल पहले 4 जुलाई 2017 में कोटखाई में नाबालिग की रेप के बाद हत्या कर दी थी / मामले में सीबीआई ने एक आरोपी को पकड़ा था / चार साल तक चले ट्रायल के बाद नीलू नाम के युवक को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

4 years old raped in shimla kotkhai accused arrested