PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

जहरीली शराब पीने से दो ट्रक ड्राइवरों समेत 7 की मौत, CM ने दिया NSA के तहत कार्रवाई का आदेश,

7 killed including two truck drivers from drinking poisonous liquor in aligarh cm yogi ordered action under nsa

7 killed including two truck drivers from drinking poisonous liquor in aligarh cm yogi ordered action under nsa

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Sad न्यूज़ अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है / जहां जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है / इनमें से कई की आंखों की रोशनी जाने के बात सामने आ रही है / वहीं, प्रशासन का कहना है कि 5 लोगों की मौत शराब से हुई है, जबकि दो लोगों का कारण पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा / मौके पर भारी पुलिसबल तैनात है / वहीं, सीएम ने मामले का संज्ञान लिया है /

.

.

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है / डीएम ने फिलहाल मामले की जांच के आदेश दिए हैं / बता दें कि मामला अलीगढ़ जिले के लोधा थाना इलाके के करसुआ, निमाना, हैवतपुर और अंडला गांव का है / बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर आईओसी का गैस बोटलिंग प्लांट है / प्लांट के ठीक सामने करसुआ और अंडला गांव हैं / दोनों गांवों में एक ही ठेकेदार के दो छोटे ठेके हैं /

.

.

गुरुवार को लोगों ने यहां से शराब खरीदकर पी थी / शराब पीने के बाद अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी जिससे सात लोगों की मौत हो गई / जिनमें दो ट्रक ड्राइवर शामिल हैं / हालांकि दो लोगों की मौत का कारण प्रशासन ने स्पष्ट नहीं किया है / शराब पीने से करीब पांच लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है / जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है / जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है / ग्रामीणों में रोष है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी / सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक सिटी और जिलाधिकारी समेत एसडीएम रंजीत सिंह, जिला आबकारी अधिकारी व वन अधिकारी भी पहुंचे /

.

.

ग्रामीणों की मौत के मामले में डीआईजी अलीगढ़ घटनास्थल पर पहुंचे हैं / अधीनस्थ अधिकारियों और ग्रामीणों से वार्ता कर घटना की जानकारी ली / जिलाधिकारी का कहना है कि सात लोगों की मौत हुई है / लेकिन दो लोगों की मौत का कारण पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगा / एक ही ठेकेदार के ठेके हैं, जहां से शराब खरीदी गई है / दोनों को सील कर दिया गया है, शराब के सैंपल लिए गए हैं / मामले की जांच की जा रही है / वहीं शराब से मौत मामले का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया है / सीएम योगी ने आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं / इसके साथ ही घायलों को हर संभव इलाज देने के लिए भी निर्देश जारी किए हैं /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

7 killed including two truck drivers from drinking poisonous liquor in aligarh cm yogi ordered action under nsa