.
.
PTB Big City News jalandhar news missing school girls student famous School ladowali road
आखिर कहां से मिली स्कूल से गायब हुई दोनों छात्राएं, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर के लाडोवाली रोड पर स्थित सबसे पुराने और प्रसिद्ध स्कूल में वीरवार दोपहर के समय सनसनी फैल गई जब स्कूल में पेपर देने पहुंची 9वीं कक्षा की दो छात्राओं के संदिग्ध हालात में लापता हो की सुचना आग की तरह शहर में फैल गई /
.
.
जानकारी के अनुसार दोनों छात्राओं की उम्र करीब 14 वर्ष के करीब बताई जा रही है / वीरवार की दोपहर दोनों छात्रों ने परीक्षा के बाद जब एक की बहन घर जाने के लिए स्कूल वैन में इंतजार कर रही थी तो उसके ना पहुंचने पर उसने शोर मचा दिया / जिसके बाद स्कूल प्रबंधक ने तुरंत इस बात की सुचना स्थानीय पुलिस को दी जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाँच शुरू कर दी /
.
.
बताया जा रहा है कि एक छात्रा जोकि प्रीत नगर और दूसरी करोल बाग़ की रहने वाली है / दोनों छात्राएं पेपर देकर 11.30 बजे स्कूल से चली गई थीं लेकिन घर ना पहुंचने पर परिवार वाले स्कूल में अपनी बच्चियों को ढूंढने के लिए पहुंच गए /
.
.
फ़िलहाल पुलिस ने दोनों बच्चियों को ढूंढने के लिए जब अपना प्रयास शुरू किया तो कुछ ही देर बाद पता चला की दोनों छात्राएं अपने घर पहुंच गई हैं / जब उनसे पूछा गया की वह पेपर के बाद कहां गईं थी तो उन्होंने कहा कि वह स्कूल में पढ़ने वाली अपनी अन्य सहेली के घर चली गईं थी /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big City News jalandhar news missing school girls student famous School ladowali road






































