.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
2 Days Zonal Football Tournament at St Soldier Polytechnic College Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : पी.टी.आई.एस द्वारा खेलों के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए सेंट सोल्जर पॉलिटेक्निक कॉलेज में 2 दिवसीय जोनल फूटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें चेयरमैन अनिल चोपड़ा, प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा मुख्य रूप से उपस्थित हुए, जिनका स्वागत मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो. मनहर अरोड़ा, प्रिंसिपल रणबीर सिंह द्वारा किया गया /
इस टूर्नामेंट में 6 टीमों से सेंट सोल्जर पॉलिटेक्निक कॉलेज, रामगढ़िया कॉलेज फगवाड़ा, जे.पी.सी होशियारपुर, सरकारी कॉलेज होशियारपुर, सरकारी कॉलेज बठिंडा, सी.टी कॉलेज की टीमों ने भाग लिया / टूर्नामेंट के पहले दिन रामगढ़िया कॉलेज और सी.टी कॉलेज में मैच हुए, जिसमें रामगढ़िया कॉलेज की टीम 4-0 से विजयी रही और दूसरा मैच सरकारी कॉलेज होशियारपुर और सरकारी कॉलेज बठिंडा में हुआ, जिसमें सरकारी कॉलेज होशियारपुर की टीम 5-0 से विजयी रही /
दूसरे दिन सेंट सोल्जर पॉलिटेक्निक कॉलेज और सरकारी कॉलेज होशियारपुर में हुए जिसे सेंट सोल्जर की टीम ने 1-0 से जीतकर ज़ोनल क्लियर किया / चेयरमैन अनिल चोपड़ा, प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा ने छात्रों के खेल की सराहना करते हुए उन्हें दूसरे युवाओं को भी खेलों के साथ जुड़ने की प्रेरणा दी / इस अवसर पर डॉ. अलका गुप्ता, डॉ. वीणा दादा, डॉ. गुरप्रीत सिंह आदि उपस्थित रहे /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
2 Days Zonal Football Tournament at St Soldier Polytechnic College Jalandhar






































