.
.
PTB Big Political News ludhiana congress mp and mayor on the road to close toll plaza
कांग्रेसी सांसद व मेयर ने जड़ा टोल प्लाजा पर ताला, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ लुधियाना : जालंधर से लुधियाना की तरफ जाते समय रास्ते में पड़ने वाले निर्माणाधीन लुधियाना मार्ग पर लाडोवाल टोल प्लाजा पर की जा रही वसूली को लेकर आज जमकर हल्ला बोला गया / इस दौरान सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, मेयर बलकार सिंह संधू और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करते हुए टोल प्लाजा पर ताला लगा दिया /
.
.
इस दौरान सांसद रवनीत बिट्टू ने मौके पर मौजूद पत्रकारों को बताया है कि लुधियाना में हाईवे दस साल पहले बनना शुरू हुआ था, जिसका निर्माण कार्य अभी भी पूरा नहीं हुआ है, जिससे आम जनता को परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है / लाडोवाल टोल प्लाजा पर वसूली जा रही राशि के बावजूद टूटी हुई सड़क व ट्रैफिक जाम से पारेशान हैं /
.

.
इस दौरान सांसद ने यह भी कहा कि इसलिए जब तक निर्माण पूरा नहीं कर लिया जाता, तब तक टोल कलेक्शन बंद कर दिया जाए / बिट्टू ने कहा कि बस्ती जोधेवाल व शेरपुर बाइपास वाले हाईवे से जालंधर से दिल्ली जाने वाली इस सड़क पर दिन भर जाम लगा रहता है / जिसके चलते अक्सर यहां पर दुर्घटनाएं होती हैं /
.
.
उन्होंने बताया कि निर्माण को पूरा करने के लिए और ठेकेदार कंपनी को जुर्माना लगाने की मांग भी वह कई बार केंद्र सरकार से कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई ही नहीं हो रही है / मेयर संधू ने कहा कि एक महीने के अंदर अगर नेशनल हाईवे की हालत ठीक नहीं की गई तो सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को साथ लेकर टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन रोजाना जारी रहेगा / इस दौरान लोगों को जाम की स्थिति से भी जूझना पड़ा /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News ludhiana congress mp and mayor on the road to close toll plaza






































