.
.
APEEJAY COLLEGE DAY 3 OF RAJESHWARI KALA MAHAOTSAV MARKS THE SPARKLING PRESENCE OF GLITTERATI
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : ए.पी.जे कॉलेज आफ फाइन आर्ट्स में कॉलेज के एलुमनाई कॉमडी के क्षेत्र में न केवल राष्ट्रीय बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले कपिल शर्मा का एक उनकी अर्धागिनी गिन्नी चतरथ का कॉलेज पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया / कॉमेडी नाइट विथ कपिल शर्मा शो के प्राण कपिल कॉलेज के दिनो में भी इतने ही हँसमुख, जिंदादिल, वाकपटु, विनम्र एवं सेंस आफ ह्यूमन के गुणो से भरपूर थे विश्व स्तर पर कॉमेडी क्षेत्र में ध्रुव तारे की तरह चमकने वाले कपिल शर्मा के वही गुण आज भी हमें उनके दिवाने बनाते है /
.

.
इस दौरान न केवल कॉमेडी बल्कि अभिनय के क्षेत्र में भी बॉलीवुड में वे अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके है / आज कॉलेज में उनके आने पर जहां एक तरफ प्राचार्य डॉ सुचरिता शर्मा, प्रध्यापकवृंद एवं विद्यार्थी उत्साह एवं खुशी से भरे हुए है वहां दूसरी तरफ स्टेज के उसी मंच पर उनको देखकर जहां वे विद्यार्थी के रूप में कभी अभिनय किया करते थे सभी निःशब्द एवं अभिभूत है / राजेश्वरी कला महोत्सव में फैशन शो लावण्या की प्रस्तुति अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित रही /
.
.
फैशन शों लावण्या में नारी मन में उड़ान भरने की व्याकुलता को, उसके सौम्य, एवं दुर्गा के रूप को, अपने सपने पूरे करने की आकांक्षाओं को एवं मन में दुल्हन बनने के स्वपन को 9 राउंडस के माध्यम से कॉलेज के विद्यार्थी मॉडल्स एवं डिजाइनर्स ने बाखूबी प्रस्तुत किया / लावण्या फैशन शो में निर्णायक वृंद की भूमिका डॉ बानी झॉ, डॉ पूनम अग्रवाल ठाकुर तथा श्री नितिन चौहान ने निभाई / अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कॉलेज की एलुमनाई तथा अपने क्षेत्र में नाम चमकाने वाली डॉ गुरप्रीत कौर, मिस शमा सागर, मिस अर्चना सेहगल, मिल टिनू, मिस मनिंदर कौर को सम्मानित किया गया /
.

.
विभिन्न क्षेत्रो में शानदार योगदान देने के लिए मिस अनिता राजा, श्रीमती विद्दालाल, डॉ बानी झॉ, श्रीमती गुरूदोत कौर, डॉ श्रीमती सुषमा चोपड़ा को भी सम्मानित किया गया / कपिल शर्मा के आगमन पर सभी का उत्साह एवं जोश देखने लायक था / कपिल शर्मा ने अपनी वाकपटुता, सेंस आफ ह्यूमन, जिंदादिल के लिए साथ जहां एक तरफ विद्यार्थियों को साथ अपने अनुभव सांझे किये वहां दूसरी तरफ प्राचार्या डॉ सुचरिता शर्मा एवं प्रध्यापकवृंद के साथ अपनी यादों को भी ताजा किया /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
APEEJAY COLLEGE DAY 3 OF RAJESHWARI KALA MAHAOTSAV MARKS THE SPARKLING PRESENCE OF GLITTERATI






































