.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
INNOKIDS of Innocent Hearts School created a Vrindavan like ambience during Floral Celebration of Holi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसैंट हाट्र्स के चारों स्कूलों के इनोकिड्स (जी.एम.टी., लोहारां, केंट-जंडियाला रोड व द रॉयल वल्र्ड इंटरनैशनल स्कूल) में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने फूलों की होली खेलकर तथा ऑरगैनिक गुलाल से एक-दूसरे को तिलक लगाकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया / बहुत से बच्चे राधा-कृष्ण बनकर आए तथा बड़े उत्साह से फूलों के साथ होली खेलकर इस पर्व को मनाया /

अध्यापिकाओं ने बच्चों को होलिका की कहानी सुनाई तथा होली के पर्व का महत्त्व समझाया / उन्हें सिंथेटिक रंगों का इस्तेमाल करने से होने वाले नुक्सान बताए गए तथा उन्हें प्रोत्साहित किया गया और खा कि वे इको-फ्रैंडली रंगोंं का इस्तेमाल करें तथा सिर्फ तिलक लगाएं / पानी को भी व्यर्थ न करेंं, उन्हें सेव वॉटर का संदेश दिया गया / बच्चोंं ने वादा किया कि वे सिंथेटिक रंगोंं का इस्तेमाल नहीं करेंगे /

उन्होंने इस दौरान बच्चों को समझाया कि होली प्रेम तथा आपसी भाईचारे का संदेश लेकर आती है और इस मौके पर बच्चों ने खूब मस्ती भी की / इनोकिड्स इंचार्ज गुरमीत और (जी.एम.टी.), अल्का अरोड़ा (लोहारां), नीतिका कपूर (सी.जे.आर.) व पूजा राणा (द रॉयल वल्र्ड) ने बताया कि विद्यालय में सभी पर्व मनाने का उद्देश्य बच्चों को अपनी संस्कृति तथा पर्वों की महत्ता बताना है / उन्होंने बताया कि बच्चोंं को प्रत्येक पर्व उमंग व उत्साह से मनाने के लिए प्रेरित किया जाता है /

इस दौरान इनोसैंट हाट्र्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन जालन्धर में ‘ध्यान और आत्मसमझ’ पर एक सैमीनार का भी आयोजन किया गया / सैक्रेड हाट्र्स कालेज ऑफ एजुकेशन के प्रिंसीपल डॉ. तीर्थ सिंह रिसोर्सपर्सन थे / उन्होंने कहा कि जब हम समझते हैं कि कर्म इच्छा पर आधारित है तो हम अपनी बड़ी जि़म्मेवारी देख सकते हैं / प्राचार्य डॉ. अरजिन्दर सिंह ने कहा कि होली सभी नकारात्मक शक्तियों को मिटाने का सबसे अच्छा अवसर है, यह बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है / होलिका अलाव में हमेंं अपनी बुराइयोंं को जलाने का अवसर मिलता है / अंत में विद्यार्थी-अध्यापकों ने फूलों और जैविक रंगोंं के साथ होली खेलने का आनंद उठाया /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
INNOKIDS of Innocent Hearts School created a Vrindavan like ambience during Floral Celebration of Holi






































