.
.
Una private school bus accident Himachal Pardesh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / ऊना : आज जिला ऊना के अधीन पड़ते गांव बडेहर में उस समय चीखपुकार मच गई जब जिला ऊना के अधीन पड़ते एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर खेतों में जा पलटी /
.
.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है जिसे पास ही के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है / बताया जा रहा है कि यह निजी स्कूल की बस जब स्कूली बच्चों को लेने घर जा रही थी तो बस ड्राईवर का बस से संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद यह हादसा हो गया /
.
.
गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान बस में एक ही बच्ची मौजूद थी नहीं तो कई बच्चों के साथ अनहोनी हो सकती थी / घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सुचना दी व पुलिस के आने से पहले ही बस में फंसी बच्ची व बस चालक को बाहर निकाला /
.
.
घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व जांच की जा रही है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Una private school bus accident Himachal Pardesh






































