.
.
PTB Big City News journalist protest jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर के सबसे बड़े समाचार पत्र में काम करने वाले फोटो जर्नलिस्ट मनीष के साथ DPRO कार्यालय के पास लगे नाके के दौरान मौजूद पुलिस मुलाजिम ने चेकिंग के नाम पर बदसलूकी की, यही नहीं इस दौरान उसके साथ पुलिस मुलाजिमों ने हाथापाई भी की जिसके बाद प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के प्रधान डॉ. सुरिंदर पॉल की अगुवाई में जालंधर सभी मीडिया कर्मियों ने गुरु नानक मिशन चौक का घेराव कर दिया /
.
इस दौरान प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के उप-प्रधान संदीप साही, लीगल एडवाइजर राजेश कपिल व प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के सदस्य जिनमें गगन वालिया, मनदीप शर्मा, जसपाल कैंथ, रमेश नैय्यर, मनोज सोनी, राजेश शर्मा, वारिस, सौरव, गाबा जी, थापा जी, मोजु, विक्की, नितिन कोड़ा, के साथ-साथ काफी संख्या में मीडिया कर्मीं मौजूद थे /
.
धरने की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जालंधर के डीसीपी गुरमीत सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पत्रकारों की मौजूदगी में सब-इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह, सिपाही इकबाल व 1 अन्य पुलिस मुलाजिम को सस्पेंड कर दिया और पीड़ित पत्रकार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया /
.
इस मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित फोटो जर्नालिस्ट मनीश ने बताया कि वह जब ऑफिस के काम से DPRO दफ्तर के बाहर गुजर रहा था तो उन्हें DPRO ऑफिस के बाहर लगे नाके के दौरान पुलिस मुलाजिमों ने रोक लिया / पुरे कागज दिखाने के बावजूद पुलिस कर्मचारियों ने मेरे साथ बदसलूकी करते हुए हाथापाई भी की / इस दौरान एक मुलाजिम ने अपशब्द भी मुझे कहे और दूसरे मुलाजिम ने मुझे गोली मारने की धमकी दे डाली, इस घटना की जानकारी मिलते ही सभी पत्रकार भी DPRO दफ्तर पहुंचे और धरना लगा दिया / जिसकी सुनवाई न होने पर सभी ने मिशन चौक का घेराव कर दिया जिसके पश्चात माहौल बिगड़ता देख डीसीपी ने सब-इंस्पेक्टर सहित 3 मुलाजिमों को सस्पेंड कर दिया है /
.
इस बारे मामले में जब प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के प्रधान व उप-प्रधान संदीप साही से जब बात की गई तो उन्होंने ने सयुंक्त रूप से कहा कि सभी पत्रकार भाई दिन-रात मेहनत कर लोगों तक शहर में होने वाले हर दुःख-सुख की कवरेज पहुंचने का काम करते हैं / यही नहीं जिला प्रशाशन व पुलिस प्रशाशन से संबंधित कार्यों की कवरेज को भी सभी तक पहुंचाया जाता है, लेकिन अगर कोई पत्रकार बंधुओं पर कभी कोई मुसीबत आती है तो हमारी प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन का हर सदस्य एक साथ कंधे से कंधा मिलकर तब तक खड़ा रहेगा जब तक उसको इंसाफ नहीं मिल जाता /
.
इस दौरान सभी पत्रकार साथियों ने प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के प्रधान सुरिंदर पॉल का तहे दिल से धन्यबाद किया / इस दौरान मुख्य रूप से DPRO मनविंदर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big City News journalist protest jalandhar






































