.
.
PTB Big Breaking News himachal pradesh news dirt spread will be fined up to 5000
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / सोलन : सोलन शहर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ अब नगर परिषद सख्ती से पेश आएगी / गंदगी फैलाने वालों पर 5,000 रुपए तक जुर्माना किया जाएगा, साथ ही उनके भी चालान किए जाएंगे जो नगर परिषद के कर्मचारियों को सूखा और गीला कचरा अलग-अलग नहीं देंगे / इसके लिए नगर परिषद ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं /
.
.
आपको बता दें कि नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों पर सोलन शहर में सॉलिड वेस्ट रूल्स 2016 को क्रियान्वित किया जा रहा है, जिनके तहत डोर टू डोर गारबेज कलैक्शन योजना मार्च महीने से शुरू कर दी गई है / अब शहर के सभी वार्डों में नप के कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र किया जा रहा है / अब घरों से सूखा और गीला कचरा अलग-अलग ही लिया जाएगा /
.
.
पहले चरण में सोलन शहर के 1 और 6 वार्डों में यह योजना शुरू की गई थी, लेकिन 29 मार्च के बाद यह योजना शहर के सभी 15 वार्डों में शुरू की गई है / इसके तहत सोलन के मालरोड को तो कूड़ादान मुक्त कर दिया गया है और आने वाले दिनों में पूरे शहर को कूड़ादान मुक्त किया जाएगा / जो लोग नगर परिषद के कर्मचारियों को कूड़ा नहीं देंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी व उनके चालान किए जाएंगे / यही नहीं, जो लोग खुले में गंदगी फैंकते पाए जाएंगे, उन्हें इसके लिए 500 से 5,000 रुपए तक जुर्माना भुगतना होगा /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News himachal pradesh news dirt spread will be fined up to 5000






































