.
.
PTB Big Political News Lok Sabha Chunav 2019 Voting Live: First Phase 20 States, 91 Seats Lok Sabha Election
कई जगह ईवीएम खराब होने की शिकायत, किस विधायक मतदान के दौरान तोडा डाली ईवीएम मशीन,
मतदान के दौरान कहां हुआ आईईडी ब्लास्ट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चलते मतदान के दौरान क्या किया ट्वीट,
अभी तक कौन-कौन से बड़े नेताओं ने डाला वोट, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ नई दिल्ली :
खास बारें :–
20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान जारी,
गडकरी, वीके सिंह, किरण रिजिजू सहित कई मंत्रियों की किस्मत होगी कैद,
उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर भी मतदान जारी,
आंध्र प्रदेश, ओडिसा, अरुणाचल प्रदेश सिक्किम में भी विधानसभा चुनाव भी जारी,
.
लाइव अपडेट :—
-आंध्र प्रदेश में जन सेना विधायक मधुसूदन गुप्ता पर अनंतपुर जिले में एक ईवीएम तोड़ने का आरोप है / पुलिस ने किया एक को गिरफ्तार /
#WATCH Jana Sena MLA candidate Madhusudhan Gupta smashes an Electronic Voting Machine (EVM) at a polling booth in Gooty, in Anantapur district. He has been arrested by police. #AndhraPradesh pic.twitter.com/VoAFNdA6Jo
— ANI (@ANI) April 11, 2019
.
मुजफ्फरनगर से भाजपा के मौजूदा सांसद और उम्मीदवार संजीव बाल्यान ने बुर्के की आड़ में फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया / उन्होंने कहा कि इस बाबत चुनाव आयोग में शिकायत भी की है /
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून के डिफेंस कॉलोनी स्थित मतदान केंद्र संख्या 124 पर डाला वोट /
Uttarakhand: Chief Minister Trivendra Singh Rawat casts his vote at polling booth number 124 in Defence Colony, Dehradun #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/xFnAyKQ6v1
— ANI (@ANI) April 11, 2019
यूपी के बागपत में सुबह 9 बजे तक 11 फीसदी मतदान की खबर, गाजियाबाद में 12 फीसदी मतदान,
तेलंगाना राष्ट्र समिति की नेता के कविता ने निजामाबाद सीट के पोतंगल मतदान केंद्र पर डाला वोट,
Telangana: Telangana Rashtra Samithi's K Kavitha casts her vote at a polling station in Pothangal, in Nizamabad parliamentary constituency pic.twitter.com/Cn4VHL34uD
— ANI (@ANI) April 11, 2019
.
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने आईईडी धमाका किया है / किसी के हताहत होने की खबर नहीं है /
बागपत में राष्ट्रीय लोकदल ने ईवीएम मशीन खराब होने की शिकायत चुनाव आयोग से की है, करीब 30 से ज्यादा ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान प्रभावित होने की खबर है /
उत्तर प्रदेश के बिजनौर, बागपत और गाजियाबाद में कुछ जगह ईवीएम खराब होने की खबरें हैं,
मणिपुर के इंफाल में वोटिंग जारी है / मणिपुर की दो में से एक सीट-आउटर मणिपुर पर आज मतदान है /
Manipur: Voting underway at a polling station in Imphal, in Outer Manipur Lok Sabha constituency. Voting on 1 out of 2 parliamentary constituencies in the state is being held today. pic.twitter.com/FTo9YOKzGz
— ANI (@ANI) April 11, 2019
.
आज छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट पर भी मतदान है / दंतेवाड़ा में नक्सली साये के बीच लोग मतदान के लिए कतारों में लगे हैं / बस्तर में मंगलवार को हुए आईईडी धमाके में भाजपा विधायक भीमा मंडावी की मौत हो गई थी /
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने देहरादून में वोट डाला है / आपको बता दें, निशंक हरिद्वार सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं / उनके सामने हैं, कांग्रेस के अंबरीश कुमार उम्मीदवार हैं /
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने परिवार के साथ अमरावती में अपना वोट डाला / आंध्र प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर आज चुनाव है / इसके साथ ही विधानसभा चुनाव भी आज ही संपन्न होगा /
नागपुर के धर्मपेठ स्कूल में वीवीपैट खराब होने की खबर है / यहां एक घंटे से मतदान रुका हुआ है / इसी मतदान केंद्र पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का वोट भी है /
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हल्द्वानी के देवलचौर में मतदान के लिए कतार में लगे /
बागपत के बड़ौत में मतदाताओं के लिए ढोल और फूलों की बौछार / इसके लिए विशेष तौर पर एनसीसी कैडेट को लाया गया है /
जम्मू-कश्मीर में जम्मू और बारामूला सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है और इसी के साथ लग गई है मतदाताओं की कतार /
Jammu & Kashmir: Voters queue up to cast their vote for the #LokSabhaElections2019 at polling booths 15 and 16 in Gandhi Nagar, Jammu. Voting on 2 parliamentary constituencies in the state is being held today. pic.twitter.com/GbFwRO6mrQ
— ANI (@ANI) April 11, 2019
.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट: लोकसभा चुनावों के लिए आज पहले चरण का मतदान है / सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में जरूर हिस्सा लें / अधिक-से-अधिक संख्या में मतदान करें / पहले मतदान, फिर जलपान,
लोकसभा चुनावों के लिए आज पहले चरण का मतदान है।
सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में जरूर हिस्सा लें।
अधिक-से-अधिक संख्या में मतदान करें। पहले मतदान, फिर जलपान!
— Narendra Modi (@narendramodi) April 11, 2019
नागपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने डाला वोट / उन्होंने कहा कि सभी को वोट जरूर डालना चाहिए / नागपुर से भाजपा के नितिन गडकरी और कांग्रेस से नाना पटोले मैदान में हैं /
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों और चार राज्यों की विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है / 91 लोकसभा सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं / मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं / पहले दौर में कई दिग्गज उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगेगी /
.
केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत होगी ईवीएम में कैद :—
पहले चरण के मतदान में जिन प्रमुख नेताओं की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी उनमें केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह, नितिन गडकरी, हंसराज अहीर, किरण रिजिजू, कांग्रेस की रेणुका चौधरी, एआईएमआईएम के असददुद्दीन ओवैसी शामिल हैं /
इस चरण में रालोद के अजीत सिंह का मुकाबला उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर सीट पर भाजपा के संजीव बालयान से है, जबकि उनके बेटे जयंत चौधरी बागपत सीट पर केन्द्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह को चुनौती दे रहे हैं / लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के सांसद पुत्र चिराग पासवान बिहार में जमुई सीट से उम्मीदवार हैं /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News Lok Sabha Chunav 2019 Voting Live: First Phase 20 States, 91 Seats Lok Sabha Election






































