.
.
Saris trapped in the gate of the metro The woman who got pulled up with the moving train
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन पर मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाला कुछ ऐसा वाकया हुआ जिसमें एक महिला की जान पर बन आई / यह मंजर जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई / दरअसल दिल्ली मेट्रो के दरवाजे में एक महिला की साड़ी फंसने से वह थोड़ी दूर तक ट्रेन के साथ खिंचती चली गई, जिससे उसके सिर में चोटें आई हैं /
.
.
महिला के पति जगदीश प्रसाद ने कहा, ‘गीता और मेरी बेटी नवादा से आ रही थी / मोती नगर मेट्रो स्टेशन पर उतरते समय गीता की साड़ी का पल्लू ट्रेन के दरवाजे में फंस गया / इससे वह कुछ दूर तक ट्रेन के साथ खिंचती चली गई / प्रसाद ने बताया कि गीता को कुछ चोटें आईं, जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया /
.
.
उन्होंने कहा, ‘मुझे मेरी बेटी ने फोन कर घटना की जानकारी दी / यात्रियों ने ट्रेन रोकने के लिए चालक को अलर्ट करने के लिए इमरजेंसी बटन दबा दिया / दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के वरिष्ठ अधिकारी ने मोती नगर मेट्रो स्टेशन पर घटना होने की पुष्टि की / डीएमआरसी ने एक ट्वीट में बताया कि घटना के कारण मोती नगर और राजेंद्र प्लेस स्टेशन के बीच सेवाएं थोड़ी देरे के लिए प्रभावित हुईं /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Saris trapped in the gate of the metro The woman who got pulled up with the moving train






































