PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन्स ने की 21वें इंस्टीच्यूट की भव्य शुरुआत,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

यूनिवर्सिटी ऑफ़ लेथब्रिज कैनाडा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने किया, सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ इंटरनैशनल स्टडीज का उद्घाटन, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ ​”शिक्षा” : शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार करते हुए उत्तरीय भारत के प्रमुख शैक्षणिक समूह सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा अपने 21वें इंस्टीच्यूट की शुरुआत सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ इंटरनैशनल स्टडीज के नाम से की गई /

जिसका उद्घाटन यूनिवर्सिटी ऑफ़ लेथब्रिज कैनाडा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पॉल पेन द्वारा सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा, प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा और मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो. मनहर अरोड़ा की उपस्थिति में किया गया /

start of St. Soldier Group of Institutions 21st Institute

इस अवसर पर बोलते हुए प्रो. चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा ने कहा कि “यह सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि हमने यूनिवर्सिटी ऑफ़ लेथब्रिज कैनाडा के सहयोग से सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ इंटरनैशनल स्टडीज खोलकर अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा को क्षेत्र में एक नया स्तर दिया है / उन्होंने बताया कि इस कॉलेज में दो प्रोग्राम बैचलर ऑफ़ मैनेजमेंट और बैचलर ऑफ़ साइंस इन कम्प्यूटर्स छात्रों के लिए उपलब्ध होंगे / यह दोनों कोर्स यूनिवर्सिटी ऑफ़ लेथब्रिज द्वारा पेश किये जाते कोर्सों के समान् चलाये जायेंगे /

एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पॉल पेन ने कहा कि “उच्च शिक्षा के सबसे उन्नत संस्थान का उद्घाटन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है / उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय शिक्षा हासिल करने के लिए यह एक बेहतरीन जगह होगी / साथ ही मिस्टर पेन ने कहा कि यूनिवर्सिटी ऑफ़ लेथब्रिज अपने कोर्स सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ इंटरनैशनल स्टडीज में छात्रों को मुहैया करने के लिए बेहद खुश है /

start of St. Soldier Group of Institutions 21st Institute

चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने कॉलेज मॉडर्न इंफ्रास्ट्रचर के बारे में जानकारी हुए बताया कि इस कॉलेज में छात्रों को स्मार्ट बोर्ड्स के साथ स्मार्ट क्लासरूम, पूरी तरह से ऐ.सी और वाईफाई सक्षम कैंपस होगा / अल्ट्रा आधुनिक कंप्यूटर लैब्स और लाइब्रेरी में छात्रों को नवीनतम पुस्तकों और ऑनलाइन पढ़ने की सामग्री भी उपलब्ध होगी / इस इंटरनेशनल कॉलेज के सभी शिक्षकों के पास अंतर्राष्ट्रीय अनुभव और इंटरनैशनल एक्सपोजर होगा /

वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने कहा कि यह कॉलेज के खुलने से कैनाडा जाना चाहते छात्रों के लिए एक मंच प्राप्त होगा, जिसमें वह कैनाडा जाने से पहले कैनडियन पढ़ाई कर सकेंगे / इस शुभ अवसर पर डॉ.सुभाष शर्मा, श्रीमती वीणा दादा, डॉ.एस.पी.एस मटियाना, डॉ.आर.के पुष्करणा, डॉ.अलका गुप्ता, डॉ.गुरप्रीत सिंह सैनी, प्रो.संदीप लोहानी, प्रो.अमरपाल सिंह और फैकल्टी मेंबर्स उपस्थित रहे /