.
.
PTB News Education for Employment through Community College at HMV
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : नारी शिक्षा, रोजगार व सशक्तिकरण के क्षेत्र में अग्रणी रहते हुए हंसराज महिला महाविद्यालय में यूजीसी की कम्युनिटी कॉलेज स्कीम के अन्तर्गत कई कोर्स चलाए जा रहे हैं / यह कोर्स स्किल आधारित हैं, जिनके अन्तर्गत छात्राओं को 100 प्रतिशत प्लेसमेंट असिस्टैंस भी दी जाती है /
.
.
इन कोर्सों मे मैडिकल लैब टैक्नालोजी, आर्गेनिक फार्मिंग, टूरिज्म एंड हास्पिटैलिटी फैशन डिजाइनिंग तथा जर्नलिज्म एंड मीडिया के कोर्स शामिल हैं / इन कोर्सों के लिए कॉलेज ने इंडस्ट्रियल टाइअप किए हुए हैं तथा इन छात्राओं की सेक्टर स्किल काउंसिल से स्किल असैस्मेंट भी करवाई जाती है /
.
प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने बताया कि इन कोर्सों में प्रेक्टिकल वर्क पर अधिक ध्यान दिया जाता है / छात्राओं को सरकारी या प्राइवेट इंडस्ट्री से इटर्नशिप भी दिलाई जाती है / इसके अन्तर्गत 6 महीने में सर्टीफिकेट, एक वर्ष में डिप्लोमा व 2 वर्ष में एडवांस डिप्लोमा प्रदान किया जाता है / इनकी फीस भी काफी कम निर्धारित की गई हैै /
.
इनमें एडमिशन लेने के लिए आयु सीमा नहीं है / किसी भी आयु वर्ग की +2 पास महिला इनमें एडमिशन ले सकती है / एडमिशन लेने की इच्छुक छात्राएं, महिलाएं कॉलेज एडमीशन डेस्क पर संपर्क कर सकती हैं /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News Education for Employment through Community College at HMV






































