.
.
PTB Big Sad News Fire Broke Down in Takshshila Complex of Surat, many person Died
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Sad न्यूज़ गुजरात : गुजरात से एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है / जहां सूरत के तक्षशिला कॉम्पलेक्स में आग लग गई है और यहां ट्यूशन क्लास चल रही थी / सूरत में आग लगने की घटना में अब तक 15 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जिसमें एक टीचर भी शामिल हैं /
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तक्षशिला कॉम्पलेक्स के चौथे फ्लोर पर बच्चे पढ़ रहे थे / आग लगने के बाद बच्चों ने जान बचाने के लिए चौथी मंजिल से छलांग लगा दी और इसके चलते 15 लोगों की मौत हो गई है /
.
.
बताया जा रहा है कि कुल 50 बच्चे ट्यूशन सेंटर में मौजूद थे / इस घटना में फंसे बच्चों को अस्पताल ले जाया गया है / फायर ब्रिगेड की पंद्रह गाड़ियां लगातार आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं / अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है /
Prime Minister Narendra Modi: Extremely anguished by the fire tragedy in Surat. My thoughts are with bereaved families. May the injured recover quickly. Have asked the Gujarat Government and local authorities to provide all possible assistance to those affected. (file pic) pic.twitter.com/STsVt9WclH
— ANI (@ANI) May 24, 2019
आग तक्षशिला कॉम्पलेक्स के आगे वाले हिस्से पर लगनी शुरू हुई और आग लगने के बाद कॉम्पलेक्स में अफरातफरी मच गई / दूसरे फ्लोर पर मौजूद बच्चों ने आग से बचने के लिए ऊपर से नीचे छलांग लगा दी / बताया जा रहा है कि आग में फंसे कई बच्चों के शव अभी भी कॉम्पलेक्स में ही मौजूद हैं /
.
.
इस दर्दनाक घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना के बाद ट्वीट किया है और लिखा है कि सूरत में आग त्रासदी से बेहद दुखी हूं / मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं / घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं / मैंने गुजरात सरकार और स्थानीय अथॉरिटीज को प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए कहा है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Sad News Fire Broke Down in Takshshila Complex of Surat, many person Died






































