.
.
Great success of Jalandhar and Commissioner Police Amritsar Khalistan Commando Force arrested person
खालिस्तान कमांडो फोर्स से संबंधित व्यक्ति को किया गिरफ्तार, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस विंग और कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने आज खालिस्तान कमांडो फोर्स के एक वांछित चरमपंथी को गिरफ्तार किया / पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव जगरावां जालंधर के कुलवंत सिंह उर्फ “कंता वलैतिया” के रूप में हुई है / उसे एक खुफिया इनपुट के बाद गिरफ्तार किया गया है /
.
एक प्रैस वार्ता के दौरान एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस, श्री हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि आरोपी ने उग्रवाद के दौरान सक्रिय रूप से आतंकवादी गतिविधियों में भाग गया था और उस अवधि में उसके खिलाफ 15 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे /
.
श्री खख ने कहा, विंग को आज एक विश्वसनीय स्रोत से सुचना प्राप्त हुई कि कुलवंत सिंह कांता, जिसे अदालत द्वारा घोषित अपराधी घोषित किया गया है, इस समय अपने गाँव में मौजूद है, यदि समय रहते छापेमारी की जाती है तो पुलिस वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर सकती है /
.
एआईजी ने कहा कि उन्होंने ये सुचना तुरंत पुलिस कमिश्नर अमृतसर से साझा की और कुलवंत सिंह कांता को गिरफ्तार करने के लिए काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और सीआईए स्टाफ कमिश्नरेट अमृतसर की एक संयुक्त टीम बना कर वांछित अभियुक्त को गिफ्तार करने भेजा / उन्होंने कहा कि निर्देशों के अनुसार काम करते हुए संयुक्त पुलिस पार्टी ने छापेमारी कर कुलवंत सिंह को उसके गाँव से गिरफ्तार किया /
.
गिरफ्तार अभियुक्त की प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि वह खालिस्तान कमांडो फोर्स (के.सी.एफ.) के आतंकवादियों बलविंदर सिंह बिल्ला निवासी माणक राय और अन्य का करीबी सहयोगी रहा है और उनके साथ चरमपंथी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहा है / वर्ष 1988-89 में, वह इंग्लैंड चला गया था और वर्ष 2011 में भारत वापस आ गया था /
.
एआईजी खख ने आगे कहा कि कुलवंत सिंह कंता को ऐडीशनल सेशन जज अमृतसर श्री विनोद कुमार गोयल, जी की अदालत द्वारा 31/08/2017 को मुक़दमा नम्बर 260 दिनाक 29/09/2013 थाना छेहरटा अमृतसर में एक घोषित अपराधी घोषित किया गया है / श्री खख ने कहा कि आगे की करवाई के लिए कुलवंत सिंह को आज अदालत में पेश किया जाएगा और उसकी वर्तमान गतिविधियों की जांच की जा रही है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Great success of Jalandhar and Commissioner Police Amritsar Khalistan Commando Force arrested person






































