.
.
PTB Big Sports News cricket news icc 7 new rules will be implemented in cricket world cup 2019
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Sports न्यूज़ नई दिल्ली : क्रिकेट विश्व कप का 12वां सीजन इंग्लैंड-वेल्स में 30 मई से शुरू हो जाएगा / इस बार जहां सिर्फ 10 टीमें ही टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं वहीं नए नियम भी लागू हो रहे हैं / दरअसल पिछला वर्ल्ड कप 2015 में खेला गया था लेकिन उसके बाद आईसीसी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7 नए नियम लागू कर दिए / यही कारण है कि 4 साल बाद 2019 वर्ल्ड कप में ये सारे नियम भी लागू होंगे / वैसे ये सारे नियम वनडे क्रिकेट में यूं तो लागू हो चुके हैं, पर वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में ये नियम पहली बार लागू होंगे /
.
.
यह हैं वे 7 नियम, जो इस बार के वर्ल्ड कप में लागू होंगे:–
अगर बल्लेबाज का हवाई शॉट फील्डर के हेलमेट से लगकर उछला और किसी फील्डर ने कैच ले लिया तो बल्लेबाज को आउट करार दिया जाएगा। लेकिन हैंडल द बॉल की स्थिति में बल्लेबाज को नॉटआउट रहेगा /
अगर अंपायर को लगा कि किसी खिलाड़ी ने बेहद खराब व्यवहार किया है, तो वह उस खिलाड़ी को आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट की लेवल 4 की धारा 1.3 के तहत दोषी मानते हुए फौरन मैच से बाहर भेज सकता है /
अगर बल्लेबाज या फील्डिंग टीम डीआरएस लेती है और अंपायर्स कॉल के कारण अंपायर का फैसला बरकरार रहता है, तो टीम का रिव्यू खराब नहीं होगा /
मैच के दौरान यदि गेंदबाज कोई गेंद फेंकता है और वह गेंद दो बाउंस के साथ यदि बल्लेबाज तक पहुंचती है तो वह नो बॉल होगी / पहले नो बॉल देने का नियम नहीं था। नो बॉल पर बल्लेबाज को फ्री-हिट भी मिलती है /
.
.
पहले रनआउट, स्टंपिंग के केस में बल्ला लाइन पर होने पर नॉटआउट होता था लेकिन अब ऑन द लाइन बल्ला होने पर आउट होगा / अगर बल्ला या बल्लेबाज का पैर क्रीज के अंदर है और हवा में भी है, तो भी बल्लेबाज नॉटआउट रहेगा /
गेंद-बल्ले में बराबरी का मुकाबला रखने के लिए बल्ले का आकार निश्चित कर दिया गया है / बैट की चौड़ाई 108 मि.मी, मोटाई 67 मि.मी और कोनों पर 40 मि.मी से ज्यादा नहीं हो पाएगी / संदेह होने पर अंपायर बैट गेज (माप यंत्र) से बल्ले की चौड़ाई मापी सकेगा /
पहले यदि कोई गेंदबाज नो बॉल फेंकता था तो इस पर बाई या लेग बाई से बने रन नो बॉल में जुड़ते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा / नोबॉल का रन अलग से और बाई-लेग बाई का रन अलग से जोड़ा जाएगा /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Sports News cricket news icc 7 new rules will be implemented in cricket world cup 2019






































