.
.
PTB Big Breaking News Ludhiana Punjab police arrested with 5 kg opium
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ लुधियाना : पंजाब सरकार द्वारा राज्य में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए बनाई गई स्पैशल टास्क फोर्स की लुधियाना यूनिट ने आज एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए पंजाब पुलिस में तैनात एक थानेदार को उसकी महिला साथी सहित साढे 5 किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया है /
.
.
जिस संबंधी आज लुधियाना में पत्रकार वार्ता के दौरान एस.टी.एफ. के ए.आई.जी. सनेहदीप शर्मा व एस.टी.एफ. के इंचार्ज हरबंस सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एस.टी.एफ. को मुखबीर खास ने सूचना दी कि एक थानेदार महिला के साथ कार में सवार होकर शिमलापुरी इलाके में अफीम की बड़ी खेप लेकर आ रहा है /
.
.
जिस पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए स्पैशल नाकाबंदी की तो उसी दौरान सामने से आ रही सफेद रंग की स्विफ्ट कार को तलाशी लेने के लिए रोका गया, जिसमें से एक पंजाब पुलिस का थानेदार व महिला बैठे हुए थे / जब पुलिस ने दोनों को कार से बाहर उतार कर कार की जांच की तो उसमें से साढे 5 किलो अफीम की खेप बरामद की गई /
.
.
कार में से एक 32 बोर का रिवाल्वर व 26 जिंदा कारतूल बरामद किए गए, जिसमें से 11 कारतूस एस.एल.आर. राईफर के भी थे / पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान मेजर सिंह (52) पुत्र मलकीत सिंह व हरजीत कौर (53) पत्नी जसवंत सिंह के तौर पर हुई। दोनों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ एस.टी.एफ. पुलिस थाना मोहाली में एन.डी.पी.एस व आर्म एक्त अधीन मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरु कर दी है /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News Ludhiana Punjab police arrested with 5 kg opium






































