.
.
PTB Big City News jalandhar news police arrest drug smuggler Punjab
इस तरह से की जाती थी नशे की सप्लाई, पुलिस ने किया खुलासा,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर सीआई स्टाफ-1 की टीम ने 5 किलो अफीम सहित कंटेनर ड्राइवर को काबू किया है / एक प्रैस वार्ता के दौरान जिला जालंधर के डीसीपी इन्वेस्टिगेशन गुरमीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए-1 की टीम को सूचना मिली थी कि अवनीत गिरी उर्फ धनिया पुत्र देवगिरी निवासी न्यू कंपनी बाग टिब्बा रोड जिला लुधियाना राजस्थान से अफीम लेकर आ रहा है /
.
.
पुलिस को इस दौरान यह भी पता चलता की अवनीत गिरी के मोगा के नशा तस्करों के साथ भी संबंध हैं / इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने मैकडॉनल्ड टी प्वाइंट पर नाकाबंदी कर अशोका लेलैंड कंटेनर को रोका, जिसे अवनीत गिरी चला रहा था / कंटेनर में हायर कंपनी के फ्रिज लोड किए हुए थे /
.
.
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर कंटेनर के कैबिन में से पुलिस पार्टी को 5 किलो अफीम बरामद हुई / पुलिस ने आरोपी को काबू कर पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि वह राजस्थान से अफीम लाकर मोगा, जालंधर और लुधियाना में सप्लाई करता है /
.
.
फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कैंट में मामला दर्ज कर लिया है व पकड़े गए आरोपी से जुड़े अन्य नेटवर्क के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है / इस दौरान एडीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big City News jalandhar news police arrest drug smuggler Punjab






































