.
.
function was organized on Kargil Vijay Dewas at Lyallpur Khalsa College Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News शिक्षा : लायलपुर ख़ालसा कालेज, जालंधर में एन.सी.सी.एयर विंग द्वारा नंबर 1 पंजाब एयर सकाड्रन के सहयोग के साथ कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया / इस समारोह में कालेज के एन.सी.सी. कैडेट्स को प्रेरणा देने, कारगिल जंग के घटनाक्रम और देश भक्ति सम्बन्धित अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए जूनियर अफ़सर जितेश चतुर्वेदी, कोरपरल जे.के मिश्रा और सार्जेंट आरियन भट्ट विशेष तौर पर समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित हुए /
.
.
इस दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिन्दर सिंह सम्रा ने कारगिल के शहीदों को श्रद्धाँजलि देने उपरांत इस जंग में भारतीय फौजों की बहादुरी सम्बन्धित अपने विचार सांझे किये / उन्होंने कहा कि विरोधी देश की फौजों ने चालाकी और धोखे भरी साजिश को हमारी फौजों ने बहुत ही बहादुरी और सूझबूझ के साथ पूरा किया /
.
.
यही नहीं इसका जीता जगता सबूत तब देखने को मिला जब विरोधी फौजों के सैनिक अपने हथियार फेंक कर भाग खड़े हुए / उन्होंने एन.सी.सी. कैडेट्स को भविष्य में देश की फौज का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित भी किया /
.
.
एअरविंग के फलायंग अफ़सर प्रो. मनप्रीत लैहल ने कैडेट्स को एयर फोर्स में जाने की तैयारी सम्बन्धित जानकारी दी और आए हुए मुख्य मेहमानों का धन्यवाद किया / इस मौके डा. मनोहर सिंह, प्रमुख कंप्यूटर विज्ञान विभाग और आई.टी.विभाग भी उपस्थित थे /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
function was organized on Kargil Vijay Dewas at Lyallpur Khalsa College Jalandhar






































