.
.
HMV organised live streaming of “Fit India Movement
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News शिक्षा : हंसराज महिला महाविद्यालय जालन्धर में कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी के दिशा-निर्देशन में छात्राओं के लिए भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा खेल दिवस के शुभ अवसर पर फिट इण्डिया अभियान के शुभारंभ के सीधे प्रसारण का आयोजन किया गया / इस अभियान के तहत संस्था के एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस. के 200 वालंटियर विशेष रूप से उपस्थित रहे /
.
.
प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने अपने संदेश में छात्राओं को योग व व्यायाम को अपने जीवन का मुख्य हिस्सा बनाने हेतु प्रेरित किया / उन्होंने कहा कि व्यायाम से जीवन स्वस्थ बनता है और खेल जीवन को तनावमुक्त बनाते हैं / इसलिए व्यायाम व खेलों को अपनाकर हमें अपना मानसिक व मनोवैज्ञानिक विकास करना चाहिए /

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारत की सम्पूर्ण जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि फिट इण्डिया अभियान एक जन अभियान है / भारत की संस्कृति, विरासत व कलाएं फिटनैस से परिपूर्ण है / हमारा उद्देश्य भारत को एक श्रेष्ठ भारत बनाना है, वह तभी संभव है जब हमारा देश स्वस्थ और सुडौल होगा / यह अभियान एक जन आन्दोलन बनना चाहिए / अपनी जीवन शैली में बदलाव लाकर देश को प्रेरित करना ही फिट इण्डिया अभियान का लक्ष्य है /
.
इस अवसर पर उपस्थित अध्यापकगण एन.एस.सी. व एन.एस.एस. वालंटियर्स एवं अन्य छात्राओं ने यह प्रण लिया कि हम जीवन में व्यायाम शैली को अपनाकर जीवन को स्वस्थ बनाने का प्रयास कर भारत को एक स्वस्थ राष्ट्र बनाने में अपना योगदान प्रदान करेंगे व सशक्त भारत के इस अभियान में हम सब अपना भरपूर सहयोग देंगे /
.
इस अवसर पर आफिस सुपरिटेंडेंट श्री अमरजीत खन्ना, डा. अंजना भाटिया (एन.एस.एस. प्रोग्रााम आफिसर), श्रीमती रमा शर्मा (विभागाध्यक्ष, जनसंचार विभाग) डॉ. सलोनी (एन.सी.सी. कोआर्डिनेटर), श्रीमती पूर्णिमा (एन.सी.सी. इंचार्ज), श्रीमती ज्योति, सुश्री हरमनु एवं श्रीमती पवन कुमारी भी उपस्थित रहे /
.
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
HMV organised live streaming of “Fit India Movement


































