.
HMV Celebrated World Tourism Day with Indonesia-India Sanggam
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारतीय समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए हंस राज महिला महाविद्यालय सामाजिक जरूरतों को पूरा करने के लिए यत्नशील कदम उठा रहा है / शांति, अखण्डता, सामंजस्य व भाईचारे को राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इंडोनेशिया इंडिया संगम के सहयोग से वल्र्ड टूरिकम डे का आयोजन किया गया /
..
श्री आगस इन्दिरा उदयाना फाऊंडर और चेयरमैन आश्रम गांधी पुरी इण्डोनेशिया के निर्देशन में आठ प्रमुख व्यक्तियों का एक समूह जिसमें मिस्टर बाली और मिस बाली, अन्तर्राष्ट्रीय योग चैम्पियन और पेशेवर कोरियोग्राफर शामिल थे, इंडिया-इंण्डोनेशिया संबंधों के 70 साल पूरे होने एवं महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर कालेज कैंपस में पहुंचे /
.प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के निर्देशानुसार और संयोजिका डा. रमनीता सैनी शारदा के निर्देशन अधीन प्रतिनिधियों के लिए विरासती शहर अमृतसर के भ्रमण का आयोजन किया गया / समूह ने स्वर्ण मंदिर में माथा टेका जो हर वर्ग के लोगों की आस्था का केंद्र है /
.उन्होंने जलियांवाला बाग का भी भ्रमण किया और आजादी के लिए शहीद हुए महान देशभक्तों के बलिदान एवं त्याग के बारे में जानकारी हासिल की / मेहमानों ने वाघा बार्डर का भी भ्रमण किया / इस समूह में श्री सुशील कुमार के निर्देशन मे इण्डोनेशिया की संस्कृति के आठ राजदूत, श्रीमती प्रोतिमा, श्री जतिंदर और श्री विधु के साथ 28 स्टूडेंट्स भी शामिल रहे / विद्यार्थियों ने आए हुए मेहमानों के साथ अपने विचार भी सांझे किए /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
HMV Celebrated World Tourism Day with Indonesia-India Sanggam




































