SD College for women Debate Competition by Pol Sci Department
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : प्रेमचंद मारकंडा एस.डी. कॉलेज फॉर वीमेन, जालंधर के पोलिटिकल साइंस विभाग की पोलिटिकल साइंस एसोसिएशन द्वारा भारतीय समाज में नारी का दर्जा विषय पर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता करवाई गई / जिसमें विभिन्न स्ट्रीस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया /
उन्होंने इस विषय के पक्ष – विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए / इस प्रतियोगिता में लगभग २० टीमों ने भाग लिया / शिवानी, सेमेस्टर पांचवां तथा हिमांशी सेमेस्टर तृतीय ने प्रथम स्थान तथा उमंग व् रेनू प्रथम सेमेस्टर ने इस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया /
प्राचार्य डॉ. किरण अरोड़ा ने विद्यार्थियों को उनके तर्कसंगत पर्तिस्पर्धा के लिए बधाई दी तथा भविष्य में ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया व् विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए / पोलिटिकल साइंस के प्रो. श्रीमती तृप्ता हांडा ने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया व सीनियर प्रोफ श्रीमती सुरिंदर कौर ने निर्णायक की भूमिका निभाई /
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
SD College for women Debate Competition by Pol Sci Department















